फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर कौर को रेप की धमकी पर ट्विटर पर छिड़ा 'दंगल', मैदान में कूदीं बबीता फौगाट

Wed, 01 Mar 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
gurmehar kaur
कारगिल में शहीद कैप्टन की बेटी गुरमेहर कौर के मुद्दे पर ट्विटर पर 'दंगल' छिड़ गया है, जिसमें 'दंगल गर्ल' बबीता फौगाट भी कूद पड़ीं और उन्होंने काफी कुछ कहा।
विज्ञापन

2 of 7
बबीता फौगाट
बबीता फौगाट ने गुरमेहर कौर को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर लिखा कि जो अपने देश के हक में नहीं बोल सकती, उसके हक में बोलना ठीक है क्या। उन्होंने कहा कि इस तरह एक लड़की को रेप की धमकी देना गलत बात है। मैं इसकी निंदा करती हूं, लेकिन मैं अपने देश के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनी सकती। इस मामले में बबीता की एंट्री तब हुई जब एक महिला राणा आयूब ने ट्विटर पर रणदीप हुड्डा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

3 of 7
बबीता फौगाट
राणा आयूब ने अभिनेता रणदीप हुड्डा के ट्वीट का जवाब दिया था। रणदीप हुड्डा ने लिखा था कि दुखद बात है कि उस लड़की का इस्तेमाल राजनीतिक मोहरे के तौर पर किया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है। मुझे लगत है कि यह सिर्फ व्याख्या तक सीमित नहीं है। इसका जवाब देते हुए राणा आयूब ने लिखा कि हरियाणा के हैं ना.. इसलिए महिलाओं के उत्थान की कोशिश कर रहे हैं।

4 of 7
बबीता फौगाट
इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर दंगल की शुरुआत हुई,​ जिसमें बबीता फौगाट भी कूद पड़ीं। उन्होंने राणा आयूब के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि हम फौगाट बहनें भी हरियाणा से हैं। आप हरियाणा के बारे में जानती क्या हैं। इसके बाद एक यूजर ने बबीता फौगाट और रणदीप हुड्डा को टैग करते हुए लिखा कि हरियाणा की लड़कियों ने हमें गर्व करने का मौका दिया, लेकिन हरियाणा के मर्दों ने देश को बहुत शर्मिंदा किया।
विज्ञापन

5 of 7
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
इस ट्वीट को राणा आयूब ने रिट्वीट किया और लिखा कि उम्मीद है कि आप जैसी हरियाणा की सफल खिलाड़ी गुरमेहर के हक में भी बात करेंगी। इस पर बबीता ने जवाब दिया कि जो अपने देश के हक में बात नहीं कर सकती, उसके हक में बात करना ठीक है क्या? बबीता के इस ट्वीट की राणा आयूब ने आलोचना की और​ लिखा कि बबीता फोगाट की ऐसी सोच है। हमारे खिलाड़ियों को ना जाने क्या हो गया है। देश की इस नामी हस्ती से शहीद की बेटी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है।
विज्ञापन

6 of 7
गुरमेहर कौर
बता दें कि इससे पहले सोमवार को कई नामी हस्तियों ने गुरमेहर कौर की आलोचना की थी। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गुरमेहर कौर के पोस्ट पर चुटकी लेते हुए ट्विटर पर हाथ में तख्ती लेकर एक तसवीर साझा की। उस पर लिखा, ‘आइ डिड नॉट स्कोर टू ट्रिपल सेंचुरीज. माइ बैट डिड. (मैंने दो तिहरा शतक नहीं मारा. मेरे बल्ले ने मारा)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gurmehar kaur
वहीं, रणदीप हुडा और सहवाग के टिप्पणी पर गुरमेहर कौर ने ट्वीट किया कि जिस घृणा का मैं शिकार हो रही हूं, उसे प्रोत्साहित करके आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि मैं आपके काम को पसंद करती हूं। मैं छात्रों पर की जानेवाली हिंसा का समर्थन नहीं करती। क्या वह गलत है। यदि आपको दिक्कत है, तो मुझे शहीद की बेटी न कहें। मेरा नाम गुरमेहर कौर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें