रिंग में अच्छो-अच्छों को धूल चटाने वाली फौगाट बहनें अब खतरनाक स्टंट वाला 'दंगल' करती हुई नजर आएंगी। एडवेंचर लवर्स इस रोमांच के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
2 of 5
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
दरअसल, गीता फोगाट और बबीता फोगाट कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेगी। इसके लिए ऑफर आया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इसका खुलासा उनके पिता व कोच महावीर फोगाट ने किया।
विज्ञापन
3 of 5
फौगाट बहनें
कलर्स पर जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 8' शुरू होने वाला है। इसमें पहलवान फोगाट बहनों को बुलाया गया है। एक और गुड न्यूज है कि इस बार शो को रोहित शेट्टी जज करने वाले हैं, जो पहले भी इसके दो शो जज कर चुके हैं।
4 of 5
पहलवान गीता फौगाट
बता दें कि इससे पहले गीता फोगाट को स्टार प्लस पर शुरू होने वाले सेलेब्रिटी कपल डांस शो नच बलिए के नए सीजन में हिस्सा लेने के लिए इन्हें पति के साथ बुलाया गया था। इस ऑफर को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया है।
फोगाट बहनों के नाम पर खेल एकेडमी खुलने जा रही है। कर्नाटक राज्य स्थित बंगलुरू के टीका बालासुर विधायक के सुधाकर ने एक समारोह में फौगाट बहनों को नंदी हिल्स में 2 एकड़ जमीन देने की घोषणा भी कर दी है, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने यहां पर खेल एकेडमी स्थापित करके की घोषणा की है।