दुल्हन बनी लेक्चरर बेटी को मां ने ऐसा सरप्राइज दिया कि वो देखती रह गई और उसकी आंखें छलक उठीं। जिसने भी देखा, उसने भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
2 of 5
अनोखी शादी, दुल्हन बनी बेटी को मां ने दिया वो सरप्राइज
ये अनोखा रिवाज हरियाणा के रेवाड़ी में निभाया गया। गांव दड़ौली फतेहपुरी निवासी एक परिवार ने अपनी लेक्चरर बेटी पूजा को सरप्राइज दिया। उन्होंने सोमवार को बेटी को घोड़ी पर दूल्हे की तरह बैठाकर गांव में बनवारा निकाला।
विज्ञापन
3 of 5
अनोखी शादी, दुल्हन बनी बेटी को मां ने दिया वो सरप्राइज
पूजा के पिता और भाई नहीं हैं। ऐसे में पूजा की मां ही बेटी की शादी की सारी जिम्मेदारी संभाल रही है। उन्हीं की इच्छा के बाद पूजा शादी से पहले घोड़ी पर दूल्हे की तरह बैठी और गांव में ढोल-ताशों के साथ बनवारा (घुड़चढ़ी) निकाला गया।
4 of 5
marriage
पूजा ने बताया कि उसकी मां आंगनबाड़ी वर्कर है। उन्होंने उसे हमेशा उसे बेटे जैसा ही प्यार दिया। मां का यह कदम उन लोगों को संदेश है, जो लोग बेटियों को जन्म देने से पहले ही कोख में मार देते हैं। बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।
पूजा की मानें तो लोगों को बेटी को बोझ समझने की सोच को बदलने का वक्त आ गया है। बेटी और बेटे में फर्क करने वालों को अपनी सोच बदलनी होगी। समाज की अन्य बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि वो खुद को बेटों से कम और कमजोर न समझें।