फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति के घर में धमाका, हुआ ऐसा हाल मानो बम फट गया हो, देखिए तस्वीरें

Fri, 10 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
भिवानी में उद्योगपति के घर में सिलेंडर फटा
एक उद्योगपति के घर में इतनी जोर का धमाका हुआ, लगा मानो बम फट गया हो। उसके बाद घर का और लोगों का जो हाल हुआ, खुद देख लिजिए तस्वीरों में।

 
विज्ञापन

2 of 7
भिवानी में उद्योगपति के घर में सिलेंडर फटा
घटना हरियाणा के ​भिवानी की है। बाबा नगर स्थित उद्योगपति विजय प्लास्टिक वाले के मकान में सिलेंडर फटने से परिवार की तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
भिवानी में उद्योगपति के घर में सिलेंडर फटा
धमाका इतना तेज था कि मकान के खिड़की और दरवाजे टूटकर घर से बाहर जा गिरे। विजय के भाई के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। चार घायलों को गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया है।

4 of 7
भिवानी में उद्योगपति के घर में सिलेंडर फटा
आग पर दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। विजय पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ के साले हैं। हादसा देर शाम 7:00 बजे बाबा नगर में प्लास्टिक फैक्ट्री संचालक विजय के मकान में हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
भिवानी में उद्योगपति के घर में सिलेंडर फटा
तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से अधिकतर खिड़की-दरवाजे टूटकर घर से बाहर जा गिरे। मकान में आग लग गई। घर में रखी एक इन्वर्टर की बैटरी भी फट गई। धमाका इतना तेज था कि साथ लगते मकान की खिड़कियां भी टूट गई। करीब तीन सौ मीटर तक धमक महसूस की गई।
विज्ञापन

6 of 7
भिवानी में उद्योगपति के घर में सिलेंडर फटा
हादसे में बुजुर्ग सत्यनारायण, किशन कुमार, हरदीप, हरीश कुमार, भीम सिंह, नरेश, महिला मधुबाला, मीनाक्षी, रेखा घायल हो गए। किशन कुमार, मधुबाला, मीनाक्षी, हरीश को गंभीर हालत में गुड़गांव के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भिवानी में उद्योगपति के घर में सिलेंडर फटा
हादसे की सूचना पर पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ, एसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर घायलों से हालचाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें