फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा होने के 6 दिन बाद व्यक्ति ने फेसबुक पर LIVE लगाई फांसी, वजह रुला देने वाली

Fri, 12 Jan 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Punjab News
शादी के बाद बेटा पैदा हुए अभी 6 दिन ही हुए थे, कि अचानक व्यक्ति ने फेसबुक पर LIVE कर फांसी लगा ली। देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Punjab News
आजकल देखने में आया है कि लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनी जान दे देते हैं। लोग आत्महत्या करके अपने पीछे परिवार को भी दुखी छोड़ जाते हैं। एक ऐसा ही मामला पंजाब के गुरदारपुर में सामने आया है। दरअसल, गुरदासपुर जिले के एक गांव का युवक की पत्‍नी रूठ कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
Punjab News
पत्‍नी और सुसराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। इससे दुखी होकर उसने फेसबुक पर लाइव होकर आत्‍महत्‍या कर ली। इसी साल 4 जनवरी को उसकी पत्‍नी ने बेटे को जन्‍म दिया था आैर इसके बाद से वह पत्‍नी से बात करना चाहता था। लेकिन, ससुराल वाले उससे बात नहीं करने दे रहे थे।

4 of 7
Punjab News
घटना जिले के थाना भैणी मियां खां क्षेत्र के गांव नानोवाल जींदड की है। पुलिस ने युवक परमजीत सिंह की पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह जेसीबी ऑपरेटर था और गुजरात में काम करता था। उसका पत्‍नी और ससुराल वालाें से विवाद चह रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
Punjab News
परमजीत सिंह ने आत्‍महत्‍या करने से पहले फेसबुक पर लाइव होेकर कहा कि उसके ससुराल वाले उसे  परेशान करते हैं और उसकी पत्नी से उसकी बात नही करवाते हैं। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और 4 जनवरी 2018 को बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद वह पत्‍नी से बात करना चाहता था, लेकिन ससुराल वाले बात नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Punjab News
परमजीत ने फेसबुक पर लाइव होते हुए कहा कि ससुरालवाले उसके परिवार के खिलाफ भी बोलते हैं। इस हालत से वह दुखी हाे गया है और अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद वह गले में फंदा लगाकर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Punjab News
पुलिस ने परमजीत की पत्नी बलजीत कौर, ससुर उपकार सिंह और सास परमजीत कौर के खिलाफ भादंस की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें