फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी प्रिंसिपल को मौत देने वाले स्टूडेंट की हेकड़ी देखिए, पूछताछ में हुए ये खुलासे

Tue, 23 Jan 2018 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Yamunanagar Murder
लेडी प्रिंसिपल को मौत देने वाले स्टूडेंट का पिता जहां मुंह छिपाए दिखा वहीं स्टूडेंट सीना ताने पुलिस वालों के साथ शान से चल रहा था...
विज्ञापन

2 of 8
Yamunanagar Murder
यमुनानगर के थापर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल की हत्या के मामले में गिरफ्तार छात्र और उसके पिता को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट में लाए जाने के दौरान पिता ने बेटे की करतूत पर मुंह छिपा लिया। वहीं, हत्या के आरोपी बेटे शिवांश के चेहरे पर पश्चाताप और डर का कोई भाव नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
Yamunanagar Murder
प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी आनंद कॉलोनी निवासी छात्र शिवांश (18) व आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए उसके पिता रणजीत उर्फ संजीव (46) को पुलिस ने रविवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान परिसर में लोगों की भीड़  जुट गई। लोगों और मीडिया को देख आरोपी छात्र के पिता ने तो अपना मुंह कपड़े से छिपा लिया, लेकिन आरोपी शिवांश सिर उठाकर चलता रहा। 

4 of 8
Yamunanagar Murder
पुलिस ने अदालत के समक्ष आरोपी शिवांश का तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी छात्र का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया।  शिवांश के पिता रणजीत उर्फ संजीव पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके तहत बचाव पक्ष ने रणजीत की जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
Yamunanagar Murder
तीन दिन के रिमांड के लिए पुलिस ने ये रखीं दलीलें 
पुलिस ने अदालत के समक्ष दलील दी थी कि छात्र ने वारदात से पहले रिवाल्वर से दो कारतूस निकाल कर हमीदा हेड के पास फेंक दिए थे, जिन्हें बरामद करना है। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी किसी के साथ बुलेट गाड़ी पर स्कूल आया था। उसके साथियों के बारे में और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जानी है। इसलिए पुलिस को आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया जाए।
विज्ञापन

6 of 8
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
...तो रिमांड किस बात का 
आरोपी पक्ष के वकील ने पक्ष रखा कि जब शिवांश ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को बता दिया है, उससे रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है, तो रिमांड किस बात का दिया जाए? हालांकि अदालत ने उनका पक्ष सुनने के बाद पुलिस द्वारा मांगे गए तीन दिन के रिमांड को खारिज किया। सिर्फ दो दिन का रिमांड दिया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
Yamunanagar Murder
18वें च मुंडा बदनाम हो गया...
18वें च मुंडा बदनाम हो गया...पंजाबी गाने पर हत्यारोपी शिवांश की डबिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो को शिवांश ने पंजाबी पुत्त नाम से अपने बनाए यू-ट्यूब चैनल पर दो माह पहले डाला था। यू-ट्यूब चैनल पर आठ वीडियो डाले गए हैं। आखिरी वीडियो हत्याकांड से ठीक एक दिन पहले डाली गई। एक ने कमेंट में लिखा... हो गया 18वें च मुंडा बदनाम। वहीं हत्यारोपी की फेसबुक आईडी पर भी लोगों के  लोगों के गुस्से भरे कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
ये है मामला
शहर के पुराना हमीदा निवासी शिवांश थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा का कॉमर्स विद इक्नोमिक्स का छात्र था। शनिवार सुबह वह अपने घर से अलमारी तोड़कर पिता की लाइसेंसी लोडेड रिवाल्वर व कुछ कारतूस चुराकर घर से निकला। कपड़ों में रिवॉल्वर छिपाकर स्कूल में पहुंचा। इक ोनोमिक्स की प्रोजेक्ट फाइल लेकर शिवांश प्रिंसिपल रितू छाबड़ा के ऑफिस में घुस गया। यहां प्रिंसिपल ने उसकी प्रोजेक्ट फाइल लेने से मना कर दिया। इसके बाद वह लौटने लगा। बाद में ऑफिस के दरवाजे पर जाकर वापस मुड़कर उसने प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ चार फायर किए। इसमें से एक गोली रितू छाबड़ा की छाती, एक माथे और दो गोलियां बाजू में लगीं। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र शिवांश के खिलाफ हत्या और उसके पिता रणजीत उर्फ संजीव के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें