फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को आई झपकी, हादसे के बाद अंदर ही पिस गए 5 लोग

Sat, 08 Jul 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को झपकी आना 5 लोगों की मौत का कारण बन गया। आप तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था...
विज्ञापन

2 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसा यूपी के मथुरा में थाना महावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज निवासी पांच लोगों की मौत हो गई। वे सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ईको स्पोर्ट्स कार में पांच लोग गुरुवार की शाम को पंजाब के लुधियाना से मध्य प्रदेश के गुना के लिए निकले थे। माना जा रहा है कि सिहोरा पुल के पास चालक को झपकी आई और उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार डिवाइडर से टकराई और दो - तीन बार लुढ़कने के बाद पलट गई। 

4 of 10
accident
ड्राइवर को नींद लगी और कार का संतुलन बिगड़ गया। फिर कार पलटियां खाते हुए चकनाचूर हो गई। संतुलन ऐसा बिगड़ा कि कार में लगे एयरबैग भी फ्रंट सीट पर बैठे लोगों की जान नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

5 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस को भी शवों के चीथड़े के अलावा कुछ नहीं मिला। कार भी इतनी बुरी तरह पिचक गई। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मांट टोल चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

6 of 10
Accident
क्रेन की मदद से कार को सीधा कर घायल को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि पांचों युवक इको स्पोर्ट्स कार (पीबी10 जी ई 2339) में बैठकर आगरा की ओर जा रहे थे कि ये हादसा हो गया।
विज्ञापन

7 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर किसी और वाहन के होने के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पहली नजर में यही लगता है कि कार अनियंत्रित होकर पलटी। एयरबैग खुल चुके थे, लेकिन वे युवकों की जान नहीं बचा सके।

8 of 10
Accident
उधर, मथुरा के महावन इलाके में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह हादसे में गिल चौक के पास रहने वाले दो परिवारों के पांच सदस्यों की मौत के बाद पूरा इलाके में मातम छा गया। मथुरा में हुए सड़क हादसे की खबर जैसे ही शुक्रवार की सुबह लुधियाना के गिल रोड स्थित मंजीत नगर इलाके में पहुंची तो पूरे इलाके में शौक की लहर दौड़ गई और लोग मृतक परिवार वालों के घर के बाहर पहुंच गए।

9 of 10
हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक बार तो बाजार खुल गया था, लेकिन इलाके के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही सभी लोगों ने दुकानें बंद कर दी। परिवार के कई सदस्य मथुरा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। घर में कुछ ही सदस्य थे जो बात करने की हालत में नहीं थे। घर की महिलाओं की रो रो कर हालत खराब थी। इलाके के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे थेे। 
विज्ञापन

10 of 10
Accident
मंजीत नगर इलाके में करियाना की दुकान चलाने वाले प्रेम प्रकाश, राजू, उसके बेटे शाहरुख, यादव पतनेजा वीरवार की रात को एक साथ लुधियाना से आगरा की तरफ रवाना हुए थे। रात साढ़े 12 बजे के करीब परिवार के सदस्यों ने सभी को हंसते हंसते विदा किया और पहुंच कर फोन किया। जब सभी लोग मथुरा के पास पहुंचे तो वहां उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घर से प्रेम को फोन गया कि वह कहां तक पहुंचे है, लेकिन फोन आगे से पुलिस वाले ने उठाया और परिवार को सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें