पत्नी ऐसी होगी, उसने ऐसा सोचा न था। दो बच्चे होने के बाद पत्नी ने अपने पति को 6 महीने तक टॉयलेट में कैद रखा। पत्नी की करतूत वाट्सऐप पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
husband kidnap
मामला, हरियाणा में भिवानी के तोशाम गांव का है। दो बच्चों के पिता को देवेंद्र को उसकी पत्नी और पिता ने छह महीने से टॉयलेट में बंधक बनाकर रखा था। बुधवार शाम को पुलिस ने उसे रिहा कराया। वह टॉयलेट में बदहवास हालत में मिला।
विज्ञापन
3 of 5
husband kidnap
देवेंद्र ने बताया कि टॉयलेट में उसने नर्क की तरह छह महीने काटे। छह महीने तक आराम से सो भी नहीं पाया। उसने बताया कि ससुर और पत्नी की गालियों के साथ उसे टॉयलेट में ही खाना दिया जाता था। किसी व्यक्ति ने उसके टॉयलेट में कैद होने की सूचना बाल कल्याण समिति को दी।
4 of 5
husband kidnap
चेयरमैन राजबाला श्योराण और सदस्य सरोजबाला बोहरा ने पुलिस इस पारे में एसपी से बात की। पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस टीम ने जब संबंधित घर में छापा मारा तो मकान पर टॉयलेट पर ताला लगा था। ताला खुलवाया गया तो देवेंद्र टॉयलेट में पड़ी टूटी-फूटी एक चारपाई पर पड़ा था।
पुलिस जब पहुंची, उस वक्त उसके पिता और पत्नी भी घर पर मौजूद थे। उनका कहना था कि देवेंद्र नशे का आदी है। इसलिए उसे इस तरह कैद कर रखना पड़ा। हालांकि बाद में मौक़ा पाते ही उसकी पत्नी और ससुर फरार हो गए। बातचीत में देवेंद्र ने बताया कि वह महज बीड़ी पीता है और शराब का सेवन कभी-कभार ही करता है।