क्या देश में आज भी लड़कियां सुरक्षित हैं? गुरुग्राम में हुई इस घटना के बाद ये सवाल उठना लाजमी है। CCTV फुटेज में देखिए, इन मनचलों की करतूत...
विज्ञापन
2 of 7
Sonipat CCTV
सोनीपत के राई थाना क्षेत्र की छात्राओं से गुरुग्राम में हुए अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था।
विज्ञापन
3 of 7
Sonipat CCTV
दरअसल, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित एक विवि की छात्रा ने बताया था कि वह 16 जून को गुरुग्राम में रहने वाली अपनी सहेली के पास गई थी। रात को वह एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में गई थी।
4 of 7
Sonipat CCTV
मॉल से निकलने के बाद रात को दो युवकों ने उसका पीछा किया और उससे छेड़छाड़ की और अश्लील शब्द कहे। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
Sonipat CCTV
छात्रा ने वहां से वापस आने के बाद विवि में मामले की जानकारी दी, जिस पर राई थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
6 of 7
Sonipat CCTV
राई थाना पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपियों का चेहरा दिखा। पुलिस ने इस आधार पर एक आरोपी को काबू कर लिया। बुद्ध विहार का रहने वाला रवींद्र कुमार टैक्सी चालक है। सोनीपत पुलिस अब इस मामले को गुरुग्राम पुलिस को सौंपेगी।
पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने बताया कि पुलिस छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपी भी जल्द काबू किए जाएंगे। साथ ही मामले की जांच अब गुरुग्राम पुलिस को सौंपी जाएगी।