अपने ही निकले युवक के कातिल, जिन्होंने विदेश में बैठकर साजिश रची और लाखों की सुपारी देकर उसका कत्ल करा दिया। वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 9
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
घटना हरियाणा के जींद की है। शहर के रोहतक रोड पर शिव कॉलोनी निवासी आनंद की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आनंद की हत्या दो युवकों ने लगभग 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की थी। सुपारी मृतक आनंद के ही परिवार के लोगों ने विदेश से दी थी। विदेश में एनआरआई ने इसके लिए पहले रोहतक के लोगों से संपर्क किया और उन्होंने इसके बाद आनंद की आगे सुपारी दी।
विज्ञापन
3 of 9
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस बात को खुलासा नहीं किया कि सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी किस देश में रहता है और मृतक आनंद के साथ उसका क्या रिश्ता है। आनंद की सुपारी देने वाले एनआरआई तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अदालत और भारत सरकार से सहयोग मांगा है और विदेश के पासपोर्ट के नंबर के आधार तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
4 of 9
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
पुलिस ने मामले में गांव गतौली निवासी बनारसी, बिजेंद्र, जुलाना निवासी राजकुमार, उत्तम नगर दिल्ली निवासी भानू को गिरफ्तार किया है। आनंद की हत्या बनारसी और बिजेंद्र ने की थी, जबकि जुलाना निवासी राजकुमार और भानू सुपारी देने व पूरे प्लान में सहयोग करने के आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
5 of 9
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल दूसरे आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। गुड़गांव से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर 32 बोर, एक पिस्टल 32 बोर और नौ कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि पांच जून की सुबह शिव कॉलोनी निवासी आनंद की बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
6 of 9
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी नरसिंह के संपत्ति का एकमात्र वारिस आनंद था। नरसिंह की संपत्ति पर नजर विदेश में रहने वाले उनके रिश्तेदार की थी। पुलिस के अनुसार, सुपारी किलर बनारसी और बिजेंद्र ने चार जून को आनंद को उसके रिश्तेदार के लंदन से भेजे गए सामान देने के बहाने सफीदों बुला लिया, लेकिन आनंद सफीदों अपने तीन दोस्तों को लेकर चला गया।
विज्ञापन
7 of 9
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
आनंद के साथ तीन दोस्तों को देखकर आरोपी गुमराह हो गए और उसकी हत्या नहीं कर पाए। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि सुपारी देने वाले लोग विदेश में बैठे हैं, लेकिन उनकी पहचान और किस देश में रहते है इसका खुलासा करने से फिलहाल मना कर दिया। इसके लिए पुलिस को कई देशों में जाना पड़ेगा। इसके लिए सुपारी देने वाले एनआरआई को पकड़ने के लिए अदालत और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया गया है।
8 of 9
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
इसके लिए जल्द ही आरोपी के पासपोर्ट की डिटेल ली जाएगी और उसके बाद पुलिस उसको गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास करेगी। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि आनंद के बड़े भाई जोगेंद्र का लगभग ढाई साल पहले सेक्टर आठ के जलघर में शव मिला था। उस समय पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या मान लिया था, लेकिन उसका पिता नरसिंह बार-बार उस मौत पर भी सवाल उठा रहा है।
विदेश में बैठे अपनों ने साजिश रची और भारत में मरवा दिया युवक
आनंद की हत्या में साजिश सामने आने के बाद पुलिस ने जोगेंद्र की मौत के मामले को भी रि-ओपन किया है। उस मामले की जांच भी दोबारा से की जाएगी। ताकि उसकी मौत की असलियत भी सामने आ सके। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी बनारसी और बिजेंद्र ने खुलासा किया कि उन्होंने अगला निशाना भी निर्धारित कर लिया था। जिसको वह जल्द ही अंजाम देने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको पकड़ लिया।