फार्च्यूनर और स्क्रैप से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली से सटे गांव स्वाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात फार्च्यूनर कार व स्क्रैप से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आर्यन सोनी (16) व यश शौकीन (19) के रूप में हुई है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, इस दौरान सड़क पर काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
3 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मृतक सिडनी हाईट्स बैंक्वेट हॉल में अपने दोस्त की शादी अटैंड करने के लिए आए हुए थे। इसके बाद वह शुक्रवार रात 12:20 बजे दिल्ली नंबर की फार्च्यूनर कार से मोहाली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मनीमाजरा से स्क्रैप से भरा ट्रक गोबिंदगढ़ जा रहा था। जब दोनों वाहन स्वाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के आमने सामने पहुंचे तो उनमें टक्कर हो गई।
4 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार दोनों लड़के अंदर फंस गए, इस दौरान कार के बैलून भी खुल गए थे। हादसे के बारे में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से खून से लथपथ दोनों युवकों को कार से निकाला।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
इसके बाद उन्हें खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक दोनों मृतकों के पैरेंट्स सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। करीब एक बजे शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
दोनों स्टूडेंट थे, अच्छे घरों से रखते हैं संबंध
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अच्छे घरों से संबंध रखते थे। परिवार वालों के मुताबिक वह पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान पैरेंट्स के आंसू नहीं रुक रहे थे।
ट्रक भी टूटा, स्क्रैप रोड पर बिखरा
हादसे में ट्रक भी टूट गया था। ट्रक के अगले टायर टूटकर अलग हो गए थे और स्क्रैप सड़क पर बिखर गया था। उसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से रोड के किनारे करवाया। उसके बाद यातायात का संचालन शुरू हो पाया।