फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां, पत्नी और सहेली के कातिल ने बताया, 'क्यों खेली खून की 'होली'

Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
मां, पत्नी और उसकी सहेली का कत्ल आखिर क्यों करवाया गया। कातिल ने खुद इसका कारण पुलिस को बताया और उसके बाद परत दर परत खुलते चले गए साजिश के पर्दे।
विज्ञापन

2 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
पंजाब के लाजपत नगर में वीरवार को तिहरा हत्याकांड अंजाम दिया गया, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। बेटे ने ही प्रेमिका के चक्कर में पत्नी के कत्ल की साजिश रची और 8 लाख रुपये सुपारी देकर कत्ल कराया, लेकिन हत्यारे पत्नी के साथ साथ मां और एक फैमिली फ्रेंड को भी मार गए। पुलिस ने आरोपी युवक अमरिंदर सिंह शंटू और उसकी प्रेमिका तेजिंदर कौर उर्फ रूबि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
कमिश्नर अर्पित शुक्ला, डीसीपी संदीप शर्मा व एसपी मनप्रीत ढिल्लों ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि वारदात के लिए आठ लाख रुपये का सौदा तय हुआ था। इसमें एक लाख 4 हजार की राशि बतौर अग्रिम अदा की जा चुकी थी। वहीं सुपारी लेकर हत्या करने वाले दोनों फरार चल रहे हैं। दोनों हत्यारे सूबे से बाहर निकल चुके हैं, जिनके मोबाइल अन्य प्रदेशों में चल रहे हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।

4 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
मरने वालों में पेट्रोल पंप मालिक जगदीश सिंह लूंबा की पत्नी और शंटू की मां दलजीत कौर, पत्नी परमजीत कौर पम्मी शामिल हैं। वहीं, बीच बचाव के चक्कर में उस वक्त घर में मौजूद फैमिली फ्रेंड खुशविंदर कौर खुराना उर्फ नीतू भी मारी गई। तीनों के संस्कार के तुरंत बाद पुलिस ने शंटू को गिरफ्तार करके पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए उसने यह साजिश रची।
विज्ञापन

5 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
रेकी करवाई थी घर कीः शंटू ने बताया कि पत्नी को मरवाने के लिए उसने पुराने नौकर विपिन की मदद ली। वह कई अपराध कर चुका था। उसने विपिन को भेजकर घर की रेकी भी करवाई थी। इस दौरान विपिन ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं थीं। अगले दिन विपिन अपने दोस्त को लेकर आया और बातों बातों में ही घर के सारे राज मां और पत्नी से जान लिए थे। उसे पता चल गया था कि घर की कौन सी चाबी कहां रहती है।
विज्ञापन

6 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
22 फरवरी को नहीं मार पाए थेः शंटू ने बताया कि 22 फरवरी को हत्या किए जाने की योजना थी, लेकिन बड़ा बेटा कोठी के बाहर खड़ा था, इसलिए वारदात को अंजाम नहीं दे सके। 23 फरवरी का दिन चुना गया। शंटू ने योजना के मुताबिक अपने दोनों बेटों को 4 बजे घर से यह कहकर साथ ले लिया कि वह एक जीप खरीदने जा रहे हैं। शंटू को यकीन था कि उसकी मां दलजीत कौर रोजाना की तरह 4 बजे घर सैर के लिए निकल जाएगी, लेकिन वीरवार को वह नहीं गई।
विज्ञापन

7 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
शंटू ने बताया कि वीरवार को विपिन और उसका दोस्त कोठी के अंदर आए तो उन्होंने ड्राइंग रूम के दरवाजे की चिटखनी लगा दी। फिर ड्राइंग रूम में बैठीपरमजीत कौर, दलजीत कौर व नीतू पर गोलियां दाग दी। इसके बाद वे पिछले रास्ते से ताला खोलकर फरार हो गए। शंटू को काल करके बताया कि उन्होंने अपना काम कर दिया है, लेकिन शंटू को यह नहीं पता था कि हत्यारों ने उसकी मां की भी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

8 of 8
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
घर पहुंच कर ड्रामा कियाः शंटू ने बताया कि इसके बाद 5 बजे के करीब वह घर पहुंचा और चिल्ला चिल्लाकर ड्रामा किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान वह घबरा गया और यहीं से पुलिस को उस पर शक हो गया। इसके बाद जब पुलिस ने घरवालों से अलग-अलग बात की तो पता चला कि अमरिंदर का चाल चल ठीक नहीं। उसके अन्य महिलाओं से संबंध रहते हैं। इस बीच रूबी से अफेयर की बात सामने आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें