पत्नी, साली और 2 बच्चों को बोला की चलो ईद की शॉपिंग कर आते हैं, इसपर सभी राजी हो गए लेकिन उसने तो कोई और ही प्लानिंग कर रखी थी, देखिए
विज्ञापन
2 of 9
Karnal Car accident
घटना हरियाणा के करनाल की है, जहां ईद के लिए करनाल से अच्छे कपड़े खरीदवाने के बहाने यूपी के जिला शामली के गांव चौशाना निवासी फहजान अपने परिवार को करनाल पहुंचा और वापस जाते समय कार को आवर्धन नहर में कुदा दिया।
विज्ञापन
3 of 9
Karnal Car accident
इस दौरान फहजान और उसकी साली बच गए, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे बह गए। पत्नी का शव मिल गया है। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाल लिया गया। गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। उधर, युवक की साली ने अपने जीजा पर परिवार को मारने की साजिश के आरोप जड़े हैं।
4 of 9
Karnal Car accident
मामले के अनुसार, चौसाना निवासी फहजान अपनी पत्नी अमीर बानो (35), साली अमीर फातमा (33), बेटी अक्सा (3) और बेटे अबु बकर (2) के साथ मारुति 800 कार में सवार होकर आया था। करनाल से कपड़े व जूते खरीदने के बाद वह वापस जाने लगा तो उसने गाड़ी मेरठ रोड से न ले जाते हुए आवर्धन नहर से ले ली।
विज्ञापन
5 of 9
Karnal Car accident
जैसे ही गाड़ी गांव गंजोगढ़ी के पास पहुंची तो संदिग्ध हालात में गाड़ी नहर में चली गई। हादसे के बाद फहजान सुरक्षित बच गया, जबकि काफी देर के बाद उसकी साली भी बच गई और उसे लोगों ने नहर से बाहर निकाला। बाद में गोताखोर व पुलिस मौके पर पहुंचे तो कार व अन्य सदस्यों की तलाश की गई, देर शाम युवक की पत्नी का शव बरामद कर लिया व गाड़ी भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
6 of 9
Karnal Car accident
पुलिस और मीडिया के सामने अमीर फातमा ने अपने जीजा पर साजिश के आरोप लगाए हैं। फातमा ने बताया कि उसके जीजा ने जानबूझकर कार को नहर में गिराया और खुद पहले ही कूद गया। महिला का दावा है कि उसकी बहन ने फहजान के साथ लव मैरिज की थी और फहजान पहले से ही शादीशुदा था।
विज्ञापन
7 of 9
Karnal Car accident
इस रिश्ते से परिवार के सदस्य खुश नहीं थे। इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था और आरोप है कि अमीर बानो को पीटा भी जाता था। बाकायदा इसकी शिकायत यूपी पुलिस को दी हुई है।
8 of 9
Karnal Car accident
महिला ने बताया कि फहजान ने उन्हें शनिवार को ईद के नाम पर नये कपड़े खरीदने का बहाना बनाया और जान-बूझकर मेरठ रोड न होकर नहर के साथ जाकर गाड़ी को नहर में गिरा दिया। इस बारे में सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लिया गया है।
सदर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। उधर, सूचना मिलने पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।