नवीन अपने परिवार के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात को बूटगढ़ गांव में ही डीजे का कार्यक्रम था। यहां से रात करीब साढ़े 12 बजे जितेंद्र की स्विफ्ट कार में सवार होकर साढौरा के ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में आराम करने जा रहे थे। कार मनदीप चला रहा था, जबकि उसके साथ वाली सीट पर नवीन बैठा था। पीछे हिमांशु, जितेंद्र व जतिन शर्मा बैठे थे। रात करीब एक बजे जब बिलासपुर-साढौरा रोड पर गांव कुराली के पास पहुंचे, तभी आगे जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उनकी कार ट्रॉली के नीचे घुस गई।