रिश्तेदार के भोग में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक मर्सडीज कार ने उनकी कार को ऐसी टक्कर मारी कि ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ हो। घटना हरियाणा के करनाल की है।
2 of 7
Karnal Accident
जीटी रोड रविवार की सुबह लगभग सात बजे बसताड़ा टोल प्लाजा के पास दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतकों में मां, बेटी व पिता शामिल हैं। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
3 of 7
Karnal Accident
दरअसल, दिल्ली जनकपूरी निवासी गुरदीप सिंह अपने परिजनों के साथ चार कारों में सवार होकर रविवार सुबह दिल्ली से पोंटासाहिब में एक रिश्तेदार के भोग में शिरकत करने जा रहे थे। घरौंडा से निकलने के बाद उनके अन्य रिश्तेदार की गाड़ी खराब हो गई। जैसे ही उनको गाड़ी खराब होने की सूचना मिली तो वे टोल प्लाजा के कट से वापस अपनी कार को घूमाने लगे तो उसी समय करनाल की ओर से तेज गति से आ रही मर्सडीज कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे एक बड़ा धमाका हुआ।
4 of 7
Karnal Accident
भिड़ंत में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार लोग सड़क पर आ गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों गुरदीप सिंह (56) पत्नी गुरमीत कौर (54) व बेटी जसप्रित कौर (30) शामिल हैं, जबकि बेटा अमनदीप (26) और दामाद कुलविंद्र सिंह (32) बुरी तरह से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए और घायलों को बाहर निकाला।
5 of 7
Karnal Accident
आनन फानन में सभी को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां पर तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य को निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर करनाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
6 of 7
Karnal Accident
सड़क पर गिरा सीएनजी का सिलेंडर, हड़कंप
दुर्घटनाग्रस्त कार में सीएनजी का सिलेंडर लगा हुआ था। हादसे के दौरान कार से आग लगा सिलेंडर बाहर सड़क पर गिरा और खेतों में जा गिरा। गनीमत रही की सिलेंडर किसी वाहन से नहीं टकराया। अगर किसी वाहन से सिलेंडर टकरा जाता या फट जाता तो एक भयानक हादसा भी हो सकता था।
सिलेंडर सड़क पर गिरने से अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया और यातायात सुचारू कराया।