फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात की दहशत, पूरा गांव घरों में कैद, पुलिस देती पहरा, तस्वीरें

Fri, 20 May 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
हत्या दर हत्या। एक नहीं पूरा गांव दुश्मन। जो दिखा, वहीं मारा गया। 10 दिन में 3 हत्याएं। कुख्यात एक। खौफ इतना कि पूरा गांव घरों में कैद। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
ये दहशत है सोनीपत जिले के करेवड़ा गांव में एक बदमाश कन्नू की। पिछले 15 दिनों में उसने गांव के 5 लोगों को गोली मार दी। इनमें 3 ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 गंभीर हैं। ग्रामीणों में खौफ इस कदर है कि वे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया, लेकिन गांव का कोई भी बच्चा (विद्यार्थी) परिणाम देखने स्कूल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से गांव में सुरक्षा के लिए 30 से 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो डीएसपी मुख्यालय मुकेश जाखड़ के दिशा-निर्देश में हर गली पर नजर रखे हुए हैं। उन परिवारों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिन्हें कन्नू ने टारगेट पर ले रखा है। मामले में मोहाना थाने के प्रभारी पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। डीआईजी एसएच दून की बातें इसकी तस्दीक कर रही हैं।

4 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि करेवड़ा गांव में संजय नाम के शख्स ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। संजय के भाई अजय उर्फ कन्नू बदमाश ने ग्रामीणों को डराकर भाई को चुनाव जीताने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संजय हार गया। एक सड़क हादसे में बदमाश कन्नू के भाई संजय और बाप की मौत हो गई। इसके बाद बदमाश कन्नू ने बदला लेने के लिए ग्रामीणों की हत्या करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

5 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले कन्नू ने सरपंच चुनाव जीतने वाले शख्स को गोली मारी। नौ मई को जाहरी गांव में वीरेंदर और सुनील नाम के दोस्तों को गोलियां मारीं। वीरेंद्र की मौत हो गई और सुनील गंभीर है। कन्नू ने 12 मई को जगबीर और उसके बेटे अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जगबीर का एक बेटा सुशील छिक्कारा आर्मी में मेजर है। उसने पिता और भाई की हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

6 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में डीआईजी कम एसपी हरदीप दून के लिए भी यह मामला सिरदर्द बना हुआ है. उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की 10 टीमें भी उसकी खोज में लगी हुई हैं। साथ ही गांव में मुनादी करवा दी गई है कि बिना सुरक्षा के कोई भी ग्रामीण गांव से बाहर न जाए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बाद भी करेवड़ा गांव में दहशत है।
विज्ञापन

7 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस मामले में एसआईटी सोनीपत, एसआईटी गोहाना, सीआईए, थाना मोहाना, थाना सदर की पांच टीमें काम कर रही हैं। आरोपी अजय उर्फ कन्नू पर ईनाम भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया। लेकिन नतीजा अभी तक सिफर है। 8 तारीख को वारदात करने के बाद 10 दिन बीत चुके हैं, इस दरम्यिन आरोपी एक और वारदात कर चुका है, फिर भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

 
विज्ञापन

8 of 8
सोनीपत के करेवड़ी गांव में कन्नू नाम के युवक की दहशत - फोटो : अमर उजाला
12वीं की परीक्षा के दौरान करेवड़ी गांव में माहरा गांव के विद्यार्थियों का सेंटर बनाया गया था। गांव में दहशत का आलम यह है कि गांव के ही छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं। बुधवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 39 विद्यार्थियों में से तीन अंग्रेजी विषय में फेल हैं। गांव की छात्रा साक्षी ने 427 अंक लेकर टॉप किया है। प्राचार्य सुरजीत सिंह ने इस बात से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें