फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को 20 मीटर घसीट ले गया कैंटर, बच्ची समेत 3 की मौत

Fri, 20 May 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पानीपत में जीटी रोड पर हुए हादसे में बच्ची समेत दो युवकों की मौत हो गई। खबर फैलते ही तीन गांवों में मातम का माहौल छा गया। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर के पास बाइक और कैंटर की टक्कर से हुआ हादसा इतना भयानक था कि कैंटर बाइक को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार जीजा, साले व दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। महिला व दो माह का बच्चा बाल-बाल बच गया। महिला को हल्की चोटें आई है।
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में आरोपी चालक कैंटर मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। व्यक्ति परिवार सहित अपनी पत्नी के नाना के घर गांव नौहरा जा रहा था। हादसे के बाद तीन गांवों के लोग सिविल अस्पताल में एकत्रित हो गए। हादसे से तीनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने तीनों के शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। चिक्तिसकों ने जांच के बाद महिला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

4 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम पांच बजे जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर के पास कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश (25) भोला (10) व सानिया (02) की मौत हो गई। पिंकी को भी आंतरिक चोटें आई हैं, जबकि दो माह का आर्यन उर्फ अंशू बाल-बाल बच गया। पिंकी मूल रूप से गांव तगा खेड़ी, सोनीपत की रहने वाली है और अपने नाना का हालचाल पता करने गांव नौहरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानीपत में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर को घटनास्थल से हटवाया। पुलिस ने सभी शवों को शवगृह में रखवा कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पिंकी को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें