इस लड़की को अपने पसंद के लड़के से शादी करने की सजा देखिए कितना भयानक मिला है। यकीं नहीं होगा...
विज्ञापन
2 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के रोहतक का है, जहां अमृत कॉलोनी में दो सप्ताह पहले पड़ोसी युवक से अंतरजातीय विवाह करने वाली युवती की गुरुवार को उसके मायके में हत्या कर दी गई। मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। लड़की के मायके पक्ष वालों ने शव को खुदबुर्द करने के प्रयास में बिना पुलिस को सूचना दिए श्मशान घाट ले जा कर जला दिया।
विज्ञापन
3 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के पति को इसकी जानकारी मिली तो वह पुलिस लेकर श्मशान घाट पहुंचा। पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर युवती का अधजला शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवती की गला दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया है।
4 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार अमृत कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय प्रदीप प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। छह माह पहले उसकेपड़ोस में 21 वर्षीय युवती सीमा का परिवार किराए पर आकर रहने लगा था। सीमा 10 वीं पास करने के बाद से घर रह रही थी। प्रदीप के मुताबिक जान पहचान बढ़ी तो सीमा से उसके नजदीकी संबंध हो गए और गत 21 दिसंबर को दोनों ने रोहतक कोर्ट में ही शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से दोनों अपने-अपने घर चले गए। बुधवार सुबह प्रदीप के परिजन सीमा के घर पहुंचे और उसके परिजनों को दोनों की शादी के बारे में बताया। प्रदीप के परिजनों ने दोनों की सामाजिक रीति रिवाज से शादी की बात कही तो सीमा के परिजनों ने दो दिन का समय मांगा।
विज्ञापन
6 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
सीमा की पिता से हुई कहासुनी
बताया जाता है कि बुधवार रात करीब आठ बजे सीमा की उसके पिता खुशीराम के साथ शादी की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सीमा की हत्या कर दी गई। वीरवार सुबह शव को वैश्य संस्था के नजदीक श्मशान घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी भनक प्रदीप को लग गई। उसने खुशीराम को फोन किया तो कहा कि सीमा तो मर चुकी है। इस पर प्रदीप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत श्मशान घाट पहुंची और चिता को बुझाकर अधजली हालत में शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
7 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
मायके वाले बोले, फांसी लगा ली
सीमा के मायके वालों का कहना है कि उन्हें पता नहीं था कि सीमा ने शादी कर ली है। उसने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब उनसे पूछा गया कि पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया तो इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे सके।
युवती के शव को अधजली हालत में बरामद कर पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल हत्या व सबूत मिटाने के आरोप में लड़की के पिता व मां अंग्रेजो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई रिंकू अभी फरार है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंतरजातीय विवाह करने से सीमा के मायके वाले नाराज थे। इसके चलते उसकी हत्या कर दी गई।
नवीन कुमार, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी, रोहतक