चिनहट इलाके में सात बदमाशों ने बुधवार तड़के एक दुकान से सात लाख के सेलफोन व अन्य सामान चोरी कर लिया। खास बात यह है कि ताला तोड़ने का जोखिम उठाने के बजाय छह बदमाशों ने शटर खींचकर जगह बनाई और सातवां टॉर्च लेकर दुकान में जा घुसा। करीब 45 मिनट में चोरी करके निकले
विज्ञापन
2 of 6
चोरी
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर के जयनगर तकरोही निवासी अनिरुद्ध कुमार निगम की कमता में कीर्तिका इंटरप्राइजेज नामक शॉप है। दुकान का कर्मचारी सुमित कुमार रोजाना की तरह बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा। ताला खोलकर शटर उठाया तो भीतर तमाम सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 6
चोरी
- फोटो : amar ujala
विभिन्न कंपनियों के महंगे सेलफोन के खाली डिब्बे पड़े थे। सुमित ने आसपास के लोगों को जानकारी देने के साथ अनिरुद्ध को फोन किया। आननफानन में मौके पर पहुंचे अनिरुद्ध ने पुलिस को सूचना दी।
4 of 6
चोरी
- फोटो : amar ujala
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पता चला कि सुबह 5 बजे सात बदमाश उनकी दुकान के सामने पहुंचे। उनमें से छह बदमाशों ने शटर खींचकर जगह बनाई और 5:06 बजे एक दुबलापतला बदमाश टार्च लेकर दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन
5 of 6
चोरी
- फोटो : amar ujala
उसने विभिन्न कंपनियों के महंगे सेलफोन उठाए। खाली डिब्बे दुकान में फेंकने के साथ सेलफोन बाहर खड़े साथियों को थमाता रहा। इसके बाद गल्ले में रखे रुपये व अन्य सामान बटोरा। करीब सात लाख के सेलफोन व अन्य सामान चुराकर 6:02 बजे दुकान से बाहर निकल गया।
पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाएड बुलाकर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।