19 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र की घर बुलाकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला, ऑनर किलिंग का लग रहा है, लेकिन चर्चा कुछ और है।
विज्ञापन
2 of 6
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
वारदात, गोहाना के छिछड़ाना गांव में हुई। 12वीं क्लास का छात्र आशीष रविवार रात करीब 2 बजे लड़की के फोन के बाद उससे मिलने चला गया। लड़की युवक के गांव में ही रहती है और इसकी भनक लड़की के परिवार वालों को लग गई, जिन्होंने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि कुछ पड़ोसियों की मानें तो आशीष की हत्या प्रेमप्रसंग के चलते की गई है, लेकिन उसके भाई अमित की शिकायत में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
3 of 6
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
बरोदा थाना पुलिस ने गांव की एक लड़की, उसके माता-पिता, भाई सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जबकि, आरोपी पक्ष से लड़की की मां ने थाने में शिकायत दी है कि युवक जबरन उनके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने लगा, विरोध करने पर उसने मारपीट की। देर रात हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि, थाना प्रभारी राजपाल सिंह किसी आरोपी की गिरफ्तारी से इंकार कर रहे हैं।
4 of 6
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
पुलिस के मुताबिक, छिछड़ाना निवासी अमित ने बयान दर्ज कराए हैं कि सुबह पांच बजे उसे सूचना मिली कि उसका भाई आशीष बेसुध हालत में गांव निवासी राजेश के घेर में पड़ा। वे तत्काल मौके पर परिजनों के साथ पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। बरोदा थाने से एसएचओ राजपाल सिंह व गोहाना से डीएसपी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। आशीष के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
अमित ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं कि एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके भाई आशीष को गांव निवासी राजेश ने सुबह करीब 2:30 बजे फोन करके अपने घर बुलाया, लेकिन आशीष नहीं गया। कुछ देर बाद राजेश अन्य परिजनों के साथ आया और आशीष को जबरन अपने घर ले गया, जहां राजेश, दलबीर, राजेश की पत्नी सुमन, संजय और राजेश की लड़की और लड़के ने उसे जेली, लाठी और डंडों से जमकर पीटा। आशीष बेहोश हो गया तो घेर में फेंक दिया।
एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष के छह लोगों के खिलाफ जहां हत्या का केस दर्ज किया गया है, वहीं मृतक आशीष पर घर में घुसकर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतक आशीष के भाई अमित के बयान पर राजेश, पत्नी सुमन, राजेश के लड़के व लड़की, दलबीर व एक अन्य सहित छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभद्रता के आरोप की जांच की जा रही है।