एयरफोर्स जवान का कत्ल करके शव के 16 टुकड़े करने वाले दरिंदों को देखिए। इन्होंने आगे की प्लानिंग भी कर रखी थी और वो भी काफी खौफनाक थी।
2 of 8
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
घटना पंजाब के बठिंडा की है। एसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि एयरफोर्स जवान विपिन शुक्ला का कत्ल करने वाले आरोपी दंपती को रिमांड पर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार व मृतक विपिन का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। तीसरा आरोपी व सुलेश का साला शशि भूषण अभी फरार है। वहीं, शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
3 of 8
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
गुरमीत सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की प्लानिंग भी कर रखी था। सुलेश ने बताया कि वह शव के टुकड़ों को कुत्तों को खिलाता या जलाकर ठिकाने लगा देता। किसी को इनकी खबर न लगे, इसलिए उसने इन्हें पहले काले रंग के लिफाफे में पैक किया और उसके बाद फ्रिज में रख दिया।
4 of 8
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
ब्लैकमेल कर रहे थेः कुमकुम का कहना है कि विपिन के अनुराधा के साथ अवैध संबंध नहीं थे। जब वह विपिन के साथ बठिंडा आई तो अनुराधा और सुलेश उनके घर आते थे रोजाना और कई कई घंटे बैठे रहते थे। कुमकुम ने आरोप लगाया कि वे दोनों विपिन कुमार को किसी बात को लेकर ब्लैकमेल किया करते थे, जिसके बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं है।
5 of 8
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
सुलेश ने माना अवैध संबंध थेः वहीं पूछताछ में सुलेश ने स्वीकार किया है कि विपिन के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। इस बारे में सभी जानते थे, इसलिए उसकी बदनामी हो रही थी। इसके चलते ही उसने विपिन को मारने की साजिश रची। इस काम को करने के लिए उसने अपने साले से मदद मांगी और उसने पूरा साथ देते हुए मेरा मकसद कामयाब कराया।
विज्ञापन
6 of 8
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
बता दें कि मंगलवार को मृतक की पत्नी ने साथ वाले घर से बदबू आने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से घर की पहचान की और शव को बरामद किया। मृतक का नाम विपिन शुक्ला (27) था। वह उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव बेनीनगर का रहने वाला था। कत्ल प्रेम संबंधों के चलते किया गया। आरोपी ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव को पहले एक ट्रंक में बंद किया।
7 of 8
बठिंडा में मिले एयरफोर्स जवान के शव के टुकड़े
पूछताछ में सुलेश और उसकी पत्नी ने कई खुलासे किए हैं। सुलेश एयरफोर्स में सारजेंट के पद पर तैनात था। सुलेश ने बताया कि विपिन ने उसकी पत्नी के साथ दो साल पहले छेड़छाड़ की थी, जिसका उस समय विरोध भी किया गया, लेकिन अचानक दोनों में अवैध संबंध बन गए। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने विपिन को मारने की योजना बनाई। उसने इस काम को करने के लिए नेवी में तैनात साले शशिभूषण की मदद ली।
सुलेश ने बताया कि उन्होंने मकान बदलने के बहाने विपिन शुक्ला को 8 फरवरी को घर बुलाया और कुल्हाड़ी से उसका गला काट डाला। इसके बाद शव को एक ट्रंक में भरकर अलाट हुए नए क्वार्टर में ले गए। वहां शव के टुकड़े करके लिफाफों में भर दिया। एसपी ने बताया कि विपिन शुक्ला की पत्नी ने फोन करके बताया कि सुलेश कुमार के घर से काफी बदबू आ रही है।