पति, पत्नी और वो... ऐसी कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन ये घटना ऐसी है जिसके बारे में परिवार को खबर थी, लेकिन इसका खुलासा बहुत देर बाद हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
अवैध रिश्ते का खौफनाक तरीका
पंजाबी भंगड़ा के कोच सतनाम सिंह सत्ता की लाश मिलने के बाद अब इस मामले में भी प्रेमी का पेंच आ गया है। खबरों के मुताबिक, सतनाम की हत्या की गई, और इसे किसी ओर ने नहीं ब्लकि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। सतनाम के छोटे भाई कहना है कि उसकी पत्नी के प्रेमी से नाजायज़ रिश्ता था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की शुरू कर दी है और पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
अवैध रिश्ते का खौफनाक तरीका
समाना के मोहल्ला मलकाना के माजरी के रहने वाले पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा के कोच सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पिछले कई दिनों से लापता था। लेकिन सोमवार को उसकी लाश भाखड़ा नहर खनोरी के पास पुलिस ने बरामद की। जिसके बाद मृतक के भाई गुरनाम सिंह व चाचा गुरविंदर सिंह ने सतनाम सिंह की मौत का जिम्मेदार सतनाम की पत्नी हरविंदर कौर उर्फ भोली और उसके प्रेमी मखन पर लगाए हैं। बताया जाता है कि मखन के संबंध हरविंदर कौर से थे, जो रोजाना सतनाम के घर में आता था।
4 of 5
पंजाबी भंगड़ा के कोच सतनाम सिंह का घर
इसी अवैध रिश्ते को लेकर पति सतनाम काफी परेशान रहने लगा था। मृतक के भाई गुरनाम ने बताया की सतनाम को मारकर उसके शरीर को भारी वजन रख के रस्सियों से बांध कर भाखड़ा नहर में गिरा दिया गया था। ताकि लाश ऊपर न आये और मामला अपने आप खत्म हो जाये। लेकिन सतनाम की लाश के बरामद होने से यह मामला संदेह पूर्ण हो गया है कि उसने खुदकुशी की या उसकी हत्या की गई।
परिजनों का दावा है कि मृतक के शरीर पर गहरे निशान हैं। जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने जमीन और मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा लिया था। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर अपनी जांच को जारी रखे हुये है।