फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, चिकित्सक जांच में सामने आया एक सच

Tue, 01 Aug 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
दो युवक घर में बहाने से घुसे और उन्होंने 14 साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। उसके बाद डॉक्टरी जांच में वो सच सामने आया, जानकर मां बाप बदहवास रह गए।

 
विज्ञापन

2 of 6
14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कई बार सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के चलते किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर जब उसकी मां उसे चिकित्सक के पास लेकर गई तो मामले से पर्दा उठ सका। पुलिस ने मामले में गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की ने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए तो वहां पता लगा कि वह सात माह के गर्भ से है। इस पर जब लड़की से पूछा गया तो उसने बताया कि गांव का ही अजीत व सूरज उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म कर चुके हैं। साथ ही उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं।

 

4 of 6
14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
किशोरी ने बताया कि दिसंबर, 2016 में छत पर कपड़े सुखाकर नीचे आई थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला सूरज उनके घर आया था और कहा था कि कपड़े नीचे गिर गए हैं। जब वह कपड़े उठाने के लिए छत पर गई तो सूरज ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसके साथी अजीत ने उसका मुंह बंद कर लिया। आरोपियों ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

5 of 6
14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
किशोरी का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताएगी तो वह उसके परिवार वालों को जान से मार देंगे। वे उसे बदनाम करने का भय दिखाकर उससे कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। इससे वह गर्भवती हो गई। शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
लड़की की मां के बयान पर गांव के दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की करीब सात माह के गर्भ से है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
- ईश्वर सिंह, प्रभारी, फरमाणा चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें