फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद ऑटो के हुए 3 टुकड़े, सड़क पर यूं बिखर गई लाशें, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Fri, 09 Feb 2018 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
श्री गंगानगर में सड़क हादसा
फॉर्च्यूनर से टक्कर के बाद ऑटो के तीन टुकड़े हो गए और लाशें सड़क पर ऐसे बिखर गईं कि देखने वाले चींख पड़े। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
श्री गंगानगर में सड़क हादसा
हादसा पंजाब में अबोहर जिले के पड़ोसी शहर श्रीगंगानगर में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। चक 7 जेड के पास वीरवार देर शाम तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थ्री व्हीलर में टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में चार लोग अबोहर के गांव उस्मानखेड़ा के रहने वाले थे। जबकि पांचवें की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

3 of 6
श्री गंगानगर में सड़क हादसा
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। शुक्रवार सुबह सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया। लेकिन मृतकों के परिजनों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (शहर) तुलसीदास पुरोहित व सदर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया।

4 of 6
श्री गंगानगर में सड़क हादसा
डीएसपी ने बताया कि गांव उस्मानखेड़ा निवासी लोग एक थ्री व्हीलर में सवार होकर बागों में मजदूरी करके लौट रहे थे। इस दौरान चक 7 जेड के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से उनके टैंपो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टैंपू में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उपचार के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
श्री गंगानगर में सड़क हादसा
मृतकों की पहचान अबोहर के गांव उस्मानखेड़ा निवासी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा (55) पुत्र डोगर सिंह, कालूराम (22) पुत्र पूर्णराम, पाला राम (41) पुत्र इन्द्राज, ज्ञानीराम (55) पुत्र तारा चंद और बलौर सिंह (45) पुत्र गुलजार सिंह शामिल हैं, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वह साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। वह दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्री गंगानगर में सड़क हादसा
घायलों में उस्मानखेड़ा निवासी गुरदास पुत्र वेदप्रकाश, कुलदीप पुत्र बूटासिंह और श्रीगंगानगर निवासी राजू पुत्र बख्शराम माली शामिल हैं। सदर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी श्रीगंगानगर निवासी डॉ. सुभाष राजौतिया की है। इसमें उनका बेटा क्रिकेट खेलकर आ रहा था। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जिसकी तलाश अभी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें