फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बीमार मौसी की देखभाल करने गई थी किशोरी, भाईयों ने ही लूट ली अस्मत

Fri, 09 Feb 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रेप
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में 16 वर्षीय किशोरी की उसके मौसेरे भाईयों ने ही अस्मत लूट ली।
विज्ञापन

2 of 6
गैंगरेप
किशोरी गर्भवती हो गई। पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने का खुलासा किया। पीड़िता का आरोप है कि मौसी के घर उसके दोनों मौसी के लड़के डरा-धमका जुलाई 2017 से नवंबर तक इज्जत लूटते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
Petition dismissed on seeking gender-neutral of rape law
अब फरवरी में किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मधु विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस के मुताबिक पीड़ित सपना (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर इलाके में रहती है। सपना की मौसी शादीपुर इलाके में रहती है। पिछले साल उसकी मौसी की तबीयत खराब थी। मां ने मौसी की देखभाल के लिए सपना को शादीपुर स्थित उसके घर पर भेज दिया। आरोप है कि जुलाई 2017 उसकी मौसी के लड़के ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप गया।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी ने चार-पांच बार वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान उसकी दूसरी मौसी का लड़का घर आया। अकेला पाकर उसने भी इसके साथ चार-पांच बार दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। नवंबर 2017 में सपना अपने घर आ गई। डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rape
इधर मंगलवार को सपना के पेट में तेज दर्द होने लगा। मां फौरन सपना को एलबीएस अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने छानबीन के बाद बता दिया कि सपना कई माह की गर्भवती है। पुलिस छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सपना के मौसी के लड़कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें