भाई ने अपनी जवान बहन का कत्ल कर दिया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को इसके पीछे की सच बताया तो उनके होश उड़ गए। आप भी जानिए।
विज्ञापन
2 of 5
भिवानी में भाई ने कत्ल की बहन
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा में भिवानी जिले के गांव आदमपुर का है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई थी। आरोपी भाई 25 वर्षीय सुनील ने हत्याकांड को अंजाम देने का कारण बताते हुए कहा कि प्रिया उसे अय्याशी और फिजूलखर्ची करने से रोकती थी। इसी कारण वह उससे नाराज था और शराब के नशे में उसने पहले प्रिया को डंडे से पीटा, वो बचकर भागने लगी तो उसके सिर पर टायर बदलने वाले पाने से हमला किया। फिर उसका मुंह तब तक दबाए रखा, जब तक सांसें नहीं थम गईं।
विज्ञापन
3 of 5
भिवानी में भाई ने कत्ल की बहन
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त की रात 12:30 बजे घर पहुंचा। वह नशे में था। मां बिमला और बहन प्रिया सोई हुई थी। उसने जाते ही प्रिया को जगाया कर डंडों से पिटाना शुरू कर दिया। भागने लगी तो गाड़ी का टायर बदलने वाले औजार से सिर पर वार कर दिया। चिल्लाने की आवाज से पड़ोसी जाग न जाए इस वजह से बहन का मुंह दबाकर सांस बंद कर दी। इससे प्रिया की मौत हो गई थी। उसके बाद वह वहां से भाग गया। सवेरे मां जगी तो कमरे में फर्श पर प्रिया का मिट्टी और खून से सना शव देखकर वह चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई।
4 of 5
भिवानी में भाई ने कत्ल की बहन
- फोटो : अमर उजाला
प्रिया को अक्सर पीटता था सुनीलः पड़ोसियों ने बताया कि सुनील अक्सर प्रिया को पीटता था। करीब तीन साल पहले प्रिया ने गांव के ही सरकारी स्कूल से 12वीं पास की थी। इसके बाद सुनील ने आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रिया को मना कर दिया। सुनील गांव के स्कूल में भी प्रिया को भेजना नहीं चाहता था, लेकिन परिवार वालों के दबाव के चलते वह 12वीं कक्षा पास कर गई। पिछले तीन साल से प्रिया अपने घर पर ही रह रही थी।
दोस्त के पास छिप गया था: पूछताछ में सुनील ने बताया कि बहन की हत्या करने के बाद वह राजस्थान के बालसमंद गांव में एक पुराने दोस्त के पास चला गया। तीन दिन बाद राजस्थान के गोगामेड़ी में पहुंच गया, जहां गाड़ी से सवारियां भरकर अपना जेब खर्च निकाल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।