फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में करवाती थी 'गंदा काम', व्हाट्सऐप पर ऑफर करती थी स्पेशल पैकेज

Thu, 27 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़
फ्लैट में जिस्मफिरोशी का धंधा हुआ करता था और व्हाट्सऐप पर स्पेशल पैकेज ऑफर किए जाते थे। पुलिस ने छापा मारा तो नजारा देखकर पानी पानी हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
सेक्स रैकेट
देह व्यापार के इस धंधे का पर्दाफाश पंजाब के अमृतसर में हुआ। पुलिस ने तीन महिलाओं व तीन युवकों को न्यू अमृतसर इलाके के एक फ्लैट से  गिरफ्तार किया है। बी डिवीजन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

3 of 7
SEX RACKET
पुलिस को सूचना मिली थी कि जिस्मफरोशी अड्डा चलाने वाली महिला पिछले दो सालों से इस धंधे से जुड़ी थी। उसके पास दूसरे शहरों से लड़कियों को लाकर यह धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने छापामारी के दौरान  तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया।

4 of 7
SEX RACKET
तीनों लड़कियां जालंधर व लुधियाना की रहने वाली हैं। इनके साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों में न्यू अमृतसर निवासी हरदेव सिंह, सरबजीत सिंह व दानिश शामिल हैं। तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

5 of 7
देहव्यापार
थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग साइट पर इस धंधे से जुड़े लोग ग्राहकों को फांस कर न्यू अमृतसर के फ्लैट में लाया करते थे।  इस फ्लैट को एक महिला ने किराए पर ले रखा था। वह मौके से फरार है।
विज्ञापन

6 of 7
SEX RACKET
सभी आरोपियों को जिस्मफरोशी के आरोप में  गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
SEX RACKET
इस नेटवर्क के बाकी साथियों तक पुलिस पहुंचने की कोशिश कर रही है। यह गिरोह आन डिमांड लड़कियों को बुलाता था। गिरोह का नेटवर्क चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा से लेकर नवांशहर तक फैला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें