जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि प्रियंका कुछ समय से बीमार अवश्य है और दवाई चल रही लेकिन प्रियंका खुद ही अपने हाथों से अपनी ममता का गला नहीं घोट सकती है। प्रियंका के पिता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है। करीब दो माह पूर्व प्रियंका अपने मायके गई थी और प्रियंका ने उसे यह जरूर कहा था कि संदीप की शादी और कहीं करवा दो लेकिन उसे हल्के में लिया और अपनी बेटी को समझाया कि क्या तुम वहां खुश नहीं हो, परमात्मा ने तुम्हें फूल सी बच्ची भी दी है, उसका पालन-पोषण करो और अपने जीवन का निर्वाहन करो।