देखिए उस शख्स को, जिसने पत्नी को मारकर उसके 7 टुकड़े करके बोरे में भरकर तीन जगहों पर फेंक दिया। पूछताछ में बताया आखिर उसने क्यों किया ऐसा?
विज्ञापन
2 of 9
रोहतक में पत्नी की हत्या
हरियाणा के रोहतक में महिला का शव टुकड़ों में मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजू को पकड़ लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही इस घिनौने हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी बताई। आरोपी पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 3 नहीं 7 टुकड़े किए थे। कत्ल की वजह थी पत्नी का ननदोई के साथ लिव इन में रहना। बच्चे दादी के पास रहते थे।
विज्ञापन
3 of 9
रोहतक में पत्नी की हत्या
राजू ने बताया कि उसने बड़े शातिराना तरीके से शव के टुकड़ों को इधर-उधर फेंका। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने शव के टुकड़े करने के बाद उन्हें डबल बोरे में पैक कर दिया। इसके बाद गुमराह करने के लिए दूसरे बोरे में अपने लकड़ी काटने के औजार रख लिये। इसके बाद आरोपी ने ऑटो बुक करके टुकड़ों को अलग-अलग हिस्सों में फेंका। आरोपी ने दो बार अलग-अलग ऑटो बुक किया था।
4 of 9
रोहतक में पत्नी की हत्या
24 घंटे में किये शव के सात टुकड़े
राजू ने बताया कि उसने पुलिस से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने हत्या की रात को ही लकड़ी काटने की आरी से पहले गर्दन, छाती और पेट के हिस्से को काटा। इसके बाद अगले दिन कमरे में ही शव के दोनों पैर और हाथों को काटा। 24 घंटे में शव के सात टुकड़े करके आरोपी ने अलग-अलग प्लास्टिक के बोरे में पैक किये। फिर अगली रात को शव के टुकड़ों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 9
रोहतक में पत्नी की हत्या
जेएलएन नहर में फेंके थे सिर और हाथ-पैर के टुकड़े
राजकुमार ने बताया कि उसने शव के सिर और हाथ-पैर के टुकड़े आईजी ऑफिस के सामने जेएलएन नहर में फेंके थे। इसके अलावा छाती का हिस्सा गांव मकड़ौली और पेट का हिस्सा पुरानी शुगर मिल के पास खाली जगह पर फेंक दिया था। नहर में फेंका गया शव का कुछ हिस्सा दादरी क्षेत्र में मिला। दादरी पुलिस को नहर के पास झाड़ियों में शव का पैर मिला था। अभी तक महिला का सिर, एक पैर और दोनों हाथ नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
6 of 9
रोहतक में पत्नी की हत्या
इसलिए नहीं लगी परिवार को हत्याकांड की भनक
दरअसल राजकुमार के परिवार में उसकी मां, भाई-भाभी और दो बच्चे हैं। शादी के दो साल बाद ही गीतांजलि अलग होकर बच्चों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहने लगी थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे वाले हिस्से पर रहते थे। राजकुमार का भाई और भाभी नौकरी करते हैं। मां पैरों में दर्द रहने के कारण दूसरी मंजिल पर नहीं जाती। इस कारण परिवार के किसी भी सदस्य को वारदात के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
7 of 9
रोहतक में पत्नी की हत्या
आरोपी पति बोला- मैंने सब कुछ ठीक किया
पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले राजू को पूरे घटनाक्रम का कोई मलाल नहीं है। राजू का कहना है कि उसने जो किया वह सब कुछ ठीक है। पत्नी की वजह से बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो रही थी। पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी। पहले उसका सिर दीवार में मारकर हत्या की। फिर उसके टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिये। अच्छा हुआ वह मर गई, सब कुछ ठीक हो गया।
8 of 9
रोहतक में पत्नी की हत्या
यूं चला घटनाक्रम
2010 में राजकुमार की पंजाब के जालंधर निवासी गीतांजलि से शादी हुई। शादी के दो साल बाद ही गीतांजलि परिवार से अलग होकर दूसरी मंजिल पर रहने लगी। दोनों के सात साल की एक बेटी और तीन साल का बेटा है। पांच साल बाद महिला का अपने ननदोई राकेश के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जून 2017 में गीतांजलि बच्चों को लेकर राकेश के पास चली गई। डेढ़ महीने पहले गीतांजलि के दोनों बच्चों को उनकी बुआ और दादी के पास छोड़ गई।
13 नवंबर को गीतांजलि अपने सर्दियों के कपड़े लेने आई तो राजू ने उसकी हत्या कर दी। 14 नवंबर को राजू ने पत्नी के शव के टुकड़े करके अलग-अलग हिस्सों में फेंके। 21 नवंबर को मकड़ौली के पास शव का एक टुकड़ा मिला। 4 दिसंबर को दादरी में शव का दूसरा टुकड़ा मिला। 11 दिसंबर को शव का तीसरा टुकड़ा पुरानी शुगर मिल के पास मिला। 14 दिसंबर को पुलिस ने पति राजू को हिरासत में लिया। 16 दिसंबर को आरोपी ने हत्या के बात कबूल कर ली।