फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाे दिन से लापता थी बच्ची, मिली ताे उसे देखकर फट गया मां-बाप का कलेजा

Mon, 18 Dec 2017 07:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव ज‌िले में खेलते-खेलते एक बच्ची लापता हाे जाती है। घर वाले बदहवास हाेकर उसे ढूंढना शुरु कर देते हैं। पर‌िजन पुल‌िस के पास जाते हैं ताे पुल‌िस मामले काे टाल देती है। दाे द‌िन की मशक्कत के बाद जब वाे बच्ची म‌िलती हैं ताे उसे देखकर हर क‌िसी का द‌िल दहल जाता है। बच्ची काे देखकर उसके मां-बाप का कलेजा फट जाता है।      
 
विज्ञापन

खाली प्लाट की चारदीवारी पर लटका देखा शव

2 of 5
डेमो पिक
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव के रामचंद्र रैदास की बेटी खुशी गुरुवार शाम को घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गई। रामचंद्र ने शुक्रवार को असोहा थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना में जरा सी भी गंभीरता नहीं दिखाई। शनिवार शाम करीब 5 बजे पानी भरने के ल‌िये गई पड़ोस की एक लड़की ने गांव के ही कल्लू के खाली प्लाट की चारदीवारी पर एक शव लटका देखा। शव के सिर की तरफ का आधा हिस्सा प्लाट के भीतर था।
 
विज्ञापन

कपड़े अस्तव्यस्त होने से पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका

3 of 5
डेमो पिक
कपड़े अस्तव्यस्त होने से पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका है।आधा बाहर लटक रहा था। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे इसी गांव के ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुल‌िस की डायल 100 माैके पर पहुंची। शव की श‌िनाख्त रामचंद्र ने बेटी खुशी के रूप में की। उसकी नाक पर चोट का निशान था। खून भी लगा था। कपड़े अस्तव्यस्त थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
 

पुल‌िस द‌िखाती गंभीरता ताे बच सकती थी बच्ची की जान

4 of 5
डेमो पिक
ग्रमीणाें ने पुल‌िस पर अाराेप लगाते हुये कहा अगर जरा सी गंभीरता द‌िखा दी जाती ताे शायद बच्ची बच जातीन। बच्ची की तलाश तो दूर उसकी गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई। ग्रामीणाें ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और एसओ को निलंबित करने की मांग की। कुछ देर बाद एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह, सीओ पुरवा उमेशचंद्र त्यागी कई थानों के एसओ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड भी पहुंच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सौ मीटर दूर गांव के बाहर तालाब के गेट तक गया ​खोजी कुत्ता

5 of 5
डेमो पिक
​खोजी कुत्ता शव और मृतका के घर का चक्कर लगाते हुए करीब तीन सौ मीटर दूर गांव के बाहर तालाब के गेट तक जाने के बाद शव के पास रुक गया। रात करीब आठ बजे एसपी पुष्पांजलि पहुंचीं। उन्होंने तीन दिन में घटना के खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ग दी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनेगी, वीडियोग्राफी भी होगी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें