फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की 'निर्भया' के रेप का खुला राज, चौंकाने वाला सच आया सामने

Sun, 14 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
एक बार फिर निर्भया जैसी घटना ने सबको हिला दिया है। लेकिन इसके पीछे की जो वजह सामने आई है, वो देश को गुस्से से भर देगा। 
विज्ञापन

2 of 10
बेटी की हत्या कर शव जलाया - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की निर्भया की बेरहमी से हत्या करने के मामले में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। युवती की हत्या करने से पहले आरोपी ने उसके चरित्र पर संदेह होने के बाद न केवल खुद दुष्कर्म किया था, बल्कि उसके साथी ने भी युवती से दुष्कर्म किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

3 of 10
rape
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच के लिए एसपी ने विशेष जांच दल गठित कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है। 

4 of 10
rohtak rape
जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि सुमित युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था। वहां पर एक होटल में खाना खाने के बाद युवती के फोन पर किसी युवक का फोन आया था। इस पर उसने पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिससे सुमित को उसके चरित्र पर संदेह हो गया। इस पर उसने कार में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

5 of 10
rohtak rape
इतना ही नहीं अपने साथी विकास को भी उससे दुष्कर्म कराया। इससे पहले उसने युवती को नशीला पदार्थ भी पिलाया था। बता दें कि रोहतक के पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी।
विज्ञापन

6 of 10
rohtak rape
वारदात का खुलासा कीर्ति नगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि कबीरपुर निवासी उसके साथी विकास के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया था। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 10
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है। वह मामले की जांच करेगा। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हुई कार को बरामद कर लिया है।

8 of 10
डेमो पिक
युवती के परिजनों ने युवती से दुष्कर्म के बाद बर्बरता किए जाने का संदेह भी जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में अपराधियों की संख्या भी ज्यादा हो सकती है। बताया गया है कि युवती के संवेदनशील अंगों पर चोट व नुकीले निशान मिले हैं।

9 of 10
GANGRAPE
युवती की मां ने कहा कि बेटी के साथ गलत करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इतना घिनौना कृत्य किया है कि वह उन्हें अपने हाथों से सजा देना चाहती हैं। उनका कहना था कि आज बेटी पैदा करना अपराध है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है, लेकिन उन्हें सुरक्षित भविष्य नहीं मिल पा रहा है।
 
विज्ञापन

10 of 10
gangrape
सोनीपत के पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने कहा कि युवती से दुष्कर्म व हत्या करने के आरोपियों को काबू कर उनसे वारदात में प्रयुक्त हुई गाड़ी बरामद कर ली है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के आरोपों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए विशेष जांच दल को जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें