फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना किया तो हैवानियत की सारी हदें तोड़ीं, रेप के बाद पत्थर मार-मार सारी हड्डियां तोड़ दी

Sun, 14 May 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
शादी से मना करने पर एक प्रेमी किस कदर हैवान बन सकता है ये यहां देखने को मिला। लड़की को किडनैप करने के बाद रेप किया और तब भी दिल नहीं भरा तो देखिए उसका हाल क्या कर दिया...
विज्ञापन

2 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां लड़की एक सिरफिरे आशिक की हैवानियत का शिकार हो गई। आईएमटी के नजदीक पार्श्वनाथ सिटी के सुनसान इलाके में सोनीपत की 20 वर्षीय युवती की सिर में पत्थर मारकर हत्या की गई। कार्रवाई करते हुए सोनीपत की सिटी पुलिस ने आरोपी युवक सुमित और उसके दोस्त विकास को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि सुमित युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर एक सप्ताह पहले युवती ने आरोपी के मुंह पर थप्पड़ भी जड़ दिया था। इस कारण वह बदला लेने की फिराक में था। पुलिस की पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह अपने दोस्त विकास के साथ कार लेकर नौ मई को दवा कंपनी के बाहर पहुंचा था। सुबह के समय जैसे ही युवती पहुंची तो आरोपियों ने उसे कार में खींच लिया और रोहतक लेकर आ गए।

4 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
करीब नौ बजे आईएमटी के नजदीक पार्श्वनाथ सिटी के सुनसान इलाके में कार खड़ी कर दी। वहां पर शादी को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। ताव में आकर सुमित ने युवती के सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद शव वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

5 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
थाने में करवा दिया बेटे के अपहरण का केस
वारदात के बाद सुमित अपने दोस्त विकास के साथ गायब हो गया। उसके परिजनों ने सोनीपत के सिटी थाने में लड़की के परिजनों के खिलाफ ही बेटे को गायब करने की शिकायत दे दी। उधर, लड़की के लापता होने से परेशान उसकी मां ने अपने पति से संपर्क किया। वह बाहर गए हुए थे। शुक्रवार सुबह युवती के पिता के सोनीपत पहुंचने पर सिटी थाने में जाकर पूरे मामले की रिपोर्ट दी। 
विज्ञापन

6 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
मृतक महिला के घरवालों ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने घटना के आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.
विज्ञापन

7 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं, विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा
डॉक्टर एसके धरतवाल का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पक्के तौर पर दुष्कर्म के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। युवती की हत्या सिर में पत्थर मारकर की गई है। शव को कुत्तों ने कई जगह से नोच लिया था। इसी कारण शव ज्यादा क्षत-विक्षत स्थिति में मिला था। 

8 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
लड़की के पिता ने बयान दर्ज करवाए हैं कि पड़ोस में रहने वाला युवक सुमित उसे लंबे समय से तंग कर रहा था। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती और उसके परिवार ने यह कहकर शादी से मना कर दिया कि वह कोई काम धंधा नहीं करता है। एक सप्ताह पहले सुमित ने ड्यूटी पर जाते समय युवती का रास्ता रोक लिया था। इसका विरोध करते हुए युवती ने उसके मुंह पर थप्पड़ भी जड़ दिया था। इतना ही नहीं युवती ने कहा दिया था कि सुमित के साथ शादी करके उसे अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है। परिजनों का कहना है कि उस समय सुमित ने धमकी दी थी कि वह इस थप्पड़ का बदला लेकर रहेगा।
विज्ञापन

9 of 9
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा के रोहतक में एक महिला से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर शनिवार को एक बयान जारी कर उन्होंने कहा क्रूर और दिल को दहला देने वाली घटना ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। यह हमें महिला सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत बताता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें