फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा दर्दनाक हादसा, गाड़ी के अंदर ही बनी 3 युवकों की 'कब्र', तस्वीरें

Thu, 16 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर में हुआ हादसा
मौत तो सबकी आनी है, लेकिन किसी को ऐसी मौत न मिले, जैसी दिल्ली के इन 3 युवकों को मिली। तीनों गाड़ी के अंदर ही दब गए। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
थाना सदर में क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते परिवार के सदस्य।
हादसा, बहादुरगढ़ जिले के गांव नूना माजरा के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर में हुआ। पोस्टमार्टम हुआ तो दिल्ली से बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई अपने बेटों के चले जाने से बेसुध दिखाई दे रहा था। एक-दूसरे को लोग किसी तरह से ढांढस भी बंधा रहे थे, लेकिन उसके बाद भी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अस्पताल में सुबह से दोपहर तक चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

3 of 6
पोस्टमार्टम के बाद तेजेंद्र के शव को एंबुलेंस में रखवाते परिजन।
कार चालक तेजेंद्र शादीशुदा था। उसकी लगभग चार साल पहले ही शादी हुई थी। उनके पास अभी कोई बच्चा नहीं है, जबकि अजय और अजय पासवान अविवाहित थे। अजय चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे दो भाई और एक बहन हैं। करीब तीन माह से ही वह तेजेंद्र के पास काम करने आया था। वहीं अजय पासवान दो भाइयों में बड़ा था और उसकी भी एक बहन है। नागरिक अस्पताल में अजय के पिता उपेंद्र और दूसरे के पिता रामेश्वर, परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां-बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

4 of 6
बेटे की मौत के बाद रोते अजय पासवान के परिजन।
सोमवार रात हुई सड़क दुर्घटना में कार में सवार मरने वालों की पहचान दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी तेजेंद्र (34), इसी कॉलोनी के अजय (22) और दिल्ली के मुकुंदपुर विहार निवासी अजय पासवान (18) के रूप में हुई। उनका एक साथी अश्विनी गंभीर रूप से घायल है। उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तेजेंद्र विवाहित था। उसकी एसी रिपेयरिंग की शॉप है। अजय, अजय पासवान और अश्विनी उसी के पास काम करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
पोस्टमार्टम के बाद तेजेंद्र के शव को एंबुलेंस में रखवाते परिजन।
सोमवार सुबह वे चारों दिल्ली से कार में सवार होकर महेंद्रगढ़ में एसी रिपेयरिंग के लिए गए हुए थे। वापसी के समय वे झज्जर से बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। जब गांव नूना माजरा के नजदीक पहुंचे तो उनकी तेज गति कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा दिल दहला देने वाला था। चारों युवक कार में बुरी तरह फंस गए। ग्रामीणों को पता चला तो काफी मशक्कत कर उन्हें कार से बाहर निकाला, लेकिन तेजेंद्र, अजय और अजय पासवान की मौत हो चुकी थी, जबकि अश्विनी की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत बेसुध और गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेटे की मौत के बाद रोते अजय पासवान के परिजन।
हादसा देर रात हुआ था। ऐसे में मृतकों के परिजन आधी रात से ही बहादुरगढ़ पहुंचने शुरू हो गए थे। मंगलवार तक रिश्तेदार भी पहुंच गए। जिस किसी को भी घटना का पता चला, उनसे रहा नहीं गया। शव और कार की हालत देखकर उनकी आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। थाना सदर से शवगृह तक चीख-पुकार मची हुई थी। सभी एक-दूसरे को लोग सांत्वना दे रहे थे। पुलिस ने मृतक तेजेंद्र के भाई जसविंद्र के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें