फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक एक्सीडेंट में 4 की मौत, यूपी सरकार मृतकों के परिजनों को देगी मुआवजा

Wed, 15 Jun 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
ब‌िसरख एक्सीडेंट में 4 मौतों के बाद रोत पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के मोहल्ला नाई-रंगरेजान व मोहल्ला अहेरियान के चार लोगों की हादसे में हुई मौत के बाद रबूपुरा में गमी के चलते मंडी व बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

2 of 11
मृतकों का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही चारों के शव रबूपुरा कस्बे में पहुंचे तो पूरे कस्बे में कोहराम मच गया। महिलाओं की चीख पुकार से वहां मौजूद हर दिल रोया।
विज्ञापन

3 of 11
ब‌िसरख पहुंच मृतकों के पर‌िवार को सांत्वना देते केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक मृतकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक व अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बड़ी संख्या में लोग जनाजे में शामिल रहे।

4 of 11
हादसे के बाद शोक में गांव में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मारे गए मोहल्ला नाई-रंगरेजान निवासी मेहराब खां के राकिब व साजिद दो पुत्रों की मौत इस हादसे में हुई है। घर पर दोनों भाइयों की मौत की जानकारी मिलते ही मातम छा गया था।
विज्ञापन

5 of 11
हादसे में मृत साज‌िद - फोटो : अमर उजाला
साजिद की अभी सात माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी रिफा का रो-रोकर हाल बेहाल था। वहीं, दोनों बेटों को खोने वाली मां अख्तरी बेसुध पड़ी थी। हादसे में उसके दोनों ही बेटों की मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 11
मृतक राक‌िब - फोटो : अमर उजाला
पिता मेहराब छोटी मोटी मजदूरी करता हैं। वहीं, परिवार का पूरा खर्च दोनों बेटे ही संभालते थे। राकिब के दो बच्चे हैं। परिवार का पूरा भार अब मेहराब पर ही आ गया है।
विज्ञापन

7 of 11
मृतक आस‌िफ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इकलौते पुत्र आसिफ (22 वर्ष) के मरने के बाद उसके पिता अनीस की तो पूरी दुनिया ही मानो लुट गई हो। उसकी चीत्कार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया है। उसका रिश्ता बुलंदशहर से तय हो गया था। उसकी तीन माह बाद ही शादी होनी थी।

8 of 11
मृतक नरेश - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, मोहल्ला अहेरियान निवासी नरेश की मौत के बाद उसकी पत्नी अनीता पर ही पूरे घर का बोझ आ पड़ा है।

9 of 11
मृतक के प‌िता रोते हुए - फोटो : अमर उजाला
नरेश के तीन बच्चे हैं। 12 वर्ष की बेटी और 10 व 8 वर्ष के दो बेटे हैं। इनकी जिम्मेदारी अब अकेले पत्नी पर आ पड़ी है।

10 of 11
राक‌िब और साज‌िद की मां सदमे में - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक घर वापसी करने को कह गए थे चारों
मेहराब पुत्र राकिब, साजिद सहित अनीस का पुत्र आसिफ तथा कस्बे के मोहल्ला अहेरियान निवासी रामलाल का पुत्र नरेश अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर सुबह चार बजे नोएडा फेस 2 स्थित सब्जी मंडी के लिए गए थे। जहां से चारों वापस लौटकर नहीं आए।परिजन बताते हैं कि दोपहर तक लौ आने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

11 of 11
हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़े - फोटो : अमर उजाला
रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देने वालों का लगा तांता
रोते बिलखते पजिनों को सांत्वना देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। पर्यटन एवं विमान उड्डयन मंत्री डॉ, महेश शर्मा, पूर्व मंत्री व जेवर विधायक वेदराम भाटी, यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धींरेद्र सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर विरेंद्र प्रताप सिंह, अलीम सलमानी, रिपूदमन सिंह आदि लोग मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें