फेसबुक यूज करते हैं तो चैटिंग से सावधान रहें। नहीं तो आपके साथ भी वो होगा, जो इन सभी के साथ हुआ। देखिए ऐसी ही 9 खौफनाक वारदातें।
विज्ञापन
2 of 10
जाहना और टीनू की लव स्टोरी
फेसबुक पर प्यार हुआ और टीनू से शादी करने के लिए जाहना कजाकिस्तान से सात समंदर पार चली आई। दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और जाहना वतन लौट गई है। मामला फतेहाबाद का है। जाहना ने बताया कि टीनू ने उससे कई बार मारपीट की थी। वह दो-दो शिफ्ट में काम करती थी, जबकि वह घर बैठे-बैठे लड़कियों से चैटिंग करता रहता था। टीनू ने उस पर चोरी करने का इल्जाम भी लगाया। जाहना ने बताया कि टीनू उससे पैसों की डिमांड करता था। इतना ही नहीं, जब उसने तनख्वाह देने से इंकार कर दिया तो टीनू ने इमीग्रेशन विभाग को उसके नौकरी करने की औपचारिक शिकायत दे दी, क्योंकि जाहना यहां वर्क परमिट पर नहीं आई थी।
विज्ञापन
3 of 10
फेसबुक पर दो साल का प्यार
फेसबुक पर प्यार करने वालों के लिए ये खबर एक सबक है। बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रही सोनीपत की छात्रा का दिल्ली की नांगलोई निवासी विशाल नाम के व्यक्ति से फेसबुक पर अफेयर चल रहा था। दो साल पहले चैटिंग से शुरू हुआ सिलसिला अब प्यार तक पहुंच चुका था। मोबाइल पर बातचीत भी होती थी। युवती अपने प्रेमी पर मिलने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह मिलने से इनकार कर रहा था। बाद में लड़की की जिद के आगे उसने मिलने के लिए हां कर दी। इसके बाद लड़की ने उसे रोहतक के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में बुला लिया। रेस्टोरेंट पहुंचे प्रेमी विशाल का चेहरा देख युवती का प्यार गायब हो गया। वह उसे देखकर एकदम से चीख उठी।
4 of 10
rape
फेसबुक पर दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन इसका अंजाम खौफनाक होगा, ये युवती ने सोचा नहीं था। घटना पंजाब के पटियाला की है। पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर मिलने के लिए बहाने आया और कोई नशीली चीज पिलाकर रेप कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 17 साल की नाबालिग पटियाला के लीला भवन में आईलेट्स की कोचिंग लेने आती थी। वहीं पर आरोपी नौजवान जगसीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी संगरूर से दोस्ती हो गई और फिर ये सब।
विज्ञापन
5 of 10
rape
60 साल की एनआरआई को फेसबुक पर 65 साल के ताऊ से प्यार हो गया, लेकिन अब उसने ताऊ पर रेप का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ पुलिस में रेप व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। थाना 7 के एसएचओ गगनदीप सिंह घुम्मन ने पूरी कहानी सुनाई और कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। सच सामने आ जाएगा। महिला भारतीय मूल की है और कनाडा में रहती है। आरोप अंबाला कैंट में महेश नगर निवासी रघुवीर सिंह पर लगे हैं। रघुवीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया और शारीरिक शोषण भी किया गया।
विज्ञापन
6 of 10
फेसबुक चैटिंग के कारण बढ़ता क्राइम
फेसबुक पर बने आधी उम्र के आशिक को संबंध बनाने के लिए विधवा ने घर पर बुला लिया। यहां उसकी बेटी का दिल भी मां के आशिक पर आ गया। फिर जो हुआ, वो खतरनाक था। वारदात, पंजाब के अबोहर इलाके में हुई। यहां एक विधवा मां ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि बेटी को उसी युवक से प्यार हो गया था, जिसपर उसकी मां फिदा थी। ये बात मां को सहन नहीं हुई और उसने बेटी को ही फांसी पर लटका कर मार डाला। इसके बाद कत्ल को खुदकुशी दिखाने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन
7 of 10
फेसबुक चैटिंग के कारण बढ़ता क्राइम
फेसबुक पर युवक से दोस्ती विवाहिता को बड़ी महंगी पड़ी। युवक ने अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया तो महिला ने जान दे दी। घटना हरियाणा की है। जयपुर निवासी 27 वर्षीय अवनीत कौर की शादी नौ साल पूर्व रेवाड़ी निवासी इंद्र सिंह के साथ हुई थी। दोनों कालका रोड स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। एक रात अवनीत ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवनीत के पति इंद्र सिंह ने शहर के ही रहने वाले अतुल अत्री नाम के एक शख्स पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
8 of 10
फेसबुक चैटिंग के कारण बढ़ता क्राइम
फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और शादी तक तो सब ठीक था, लेकिन उसके बाद जिंदगी नर्क बन जाएगी, युवती ने सोचा न था। मामला है हरियाणा के महेंद्रगढ़ का। सब कुछ छोड़कर पंजाब से हरियाणा के महेंद्रगढ़ आई युवती जिसके साथ सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खा रही थी, वो पहले से शादीशुदा था। शादी बाद युवक ने युवती को देह व्यापार के दलदल में फंसा दिया तो उसका जीवन नरक बन गया। मौका पाकर पीड़िता बच निकली और एसपी को इसकी शिकायत दी। जिस पर एसपी ने तुरंत मुकदमा दर्ज करके इन्क्वारी करने के आदेश दिए।
9 of 10
फेसबुक चैटिंग के कारण बढ़ता क्राइम
पहले लड़की से फेसबुक पर दोस्ती... फिर दोस्ती प्यार में बदली। लड़की को जब उस पर विश्वास हो गया तो एक दिन उसे खाने पर ले गया। फिर उसे खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया और फायदा उठाते हुए लड़की की गलत फोटो खींच ली। अब युवक लड़की की गलत फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। एक बार तो उसने लड़की से 25 हजार ले लिए, फिर वह परिवार को खत्म करने की धमकियां देने लगा। परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत कर दी। मामला मोहाली के गांव खरड़ का है।
फेसबुक पर जोड़ियां बन रही हैं, वहीं साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। अनजान युवक से दोस्ती की कीमत युवती को आबरू गंवाकर चुकानी पड़ी। ताजा मामला सामने आया, पंजाब के बठिंडा में। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले गांव सिवियां निवासी युवक जसमीत सिंह ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे दोनों में मैसेज से बात होने लगी। युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया और दोनों रात-रात तक चैटिंग में व्यस्त रहने लगे। एक दिन उस फेसबुक फ्रेंड ने युवती के घर आकर ही उससे रेप कर दिया। युवक फिलहाल फरार है।