फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी आसानी से छापे 2 करोड़ के 2000 के जाली नोट, खरीद ली ऑडी

Sun, 04 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जाली नोटों के मास्टमाइंड युवा ने बड़ी आसानी से 2000 के नकली नोट छापे, वह भी करीब दो करोड़ कीमत के। लग्जरी ऑडी तक खरीद ली।
विज्ञापन

2 of 6
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
42 लाख की जाली करेंसी जिस आईडी क्यू सेवन सीरीज ऑडी से बरामद हुई है। उसका मालिक कौन है, यह बात पुलिस के पहेली बन गई है। क्योंकि उस पर जो वीआईपी नंबर लगा था। वह नंबर हरियाणा के सरकारी अफसरों या मंत्रियों की गाड़ियों पर लगा होता है। जबकि पकड़े गए आरोपी इस कतार में अभी नहीं आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
वहीं, पता चला है कि उक्त ऑडी कार 2009 मॉडल की है। आरोपियों ने इसे जीरकपुर में लगने वाले एक कार बाजार से खरीदा था। गाड़ी से पुलिस को जो आरसी व अन्य दस्तावेज मिले हैं। उनकी तहकीकात करवाई गई है। सूत्रों से पता चला है कि इस गाड़ी से जुडे़ दस्तावेजों का वहां रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि पुलिस अब ऑडी के डीलरों से संपर्क करने की तैयारी में है। ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इस गाड़ी को किसने खरीदी थी। क्योंकि उनके पास तो गाड़ी का पूरा रिकॉर्ड होता है।

4 of 6
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
सोहाना थाने के एसएचओ हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि गाड़ी की पड़ताल की जा रही है। हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ ही अब ऑडी डीलर से भी संपर्क करने की योजना बनाई गई है। ताकि मामले की पूरी सच्चाई को सामने लाया जा सके। जिक्रयोग है कि यह गाड़ी लग्जरी श्रेणी में आती है। उक्त मॉडल की शुरुआती कीमत 75 लाख के करीब है। ऐसे में इस गाड़ी का मालिक कोई नामी व्यक्ति हो सकता है। ऐसे में पुलिस भी कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।
विज्ञापन

5 of 6
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह अब तक दोनों आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। जबकि वह दोनों ड्राइवर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में है। जिससे नोट छापने के लिए आरोपी कागज लेते थे। क्योंकि नोट का कागज थोड़ा अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा
जिक्रयोग है कि 30 नवंबर को सोहाना थाने की पुलिस ने जगतपुरा टी प्वाइंट पर स्पेशल नाके पर लाल बत्ती लगी हरियाणा की वीआईपी नंबर वाली ऑडी को रोका था। कार से दो हजार के नए नोट वाली 42 लाख की जाली करेंसी बरामद हुई थी। अभिनव व विशाखा रिश्तेदारी में भाई-बहन हैं। इसके अलावा लुधियाना के एक प्रॉपर्टी डीलर को भी दबोचा था। जबकि अभिनव ने नेत्रहीनों के लिए मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत एक विशेष छड़ी बनाई थी। इसके लिए उसे अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें