पुलिसवाली ने ली रिश्वत
मामला मोहाली का है। नाके पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पैसे लेकर छोड़ने का ट्रैफिक पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वीरवार को वायरल हो गया। जिला पुलिस ने हरकत में आते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी अशोक कुमार व महिला मुलाजिम पूजा रानी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ट्रैफिक जोन-2 के इंचार्ज भजन सिंह को बदल दिया गया। अब उनकी जगह गुरमीत सिंह सोहल को इंचार्ज लगाया गया है।