फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता मुठभेड़: हैमर थ्रो का खिलाड़ी था गैंगस्टर जयपाल, ऐसे जुर्म की दुनिया में हुआ दाखिल, मां-बाप ने छोड़ा घर

Thu, 10 Jun 2021 01:56 AM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर जयपाल भुल्लर की फाइल फोटो।
पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर अब इस दुनिया में नहीं रहा। सिर्फ उसके जुर्म की कहानियां ही बाकी हैं। बुधवार को कोलकाता में वहां स्पेशल टास्क फोर्स ने जवाबी कार्रवाई में जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी को मार गिराया। जयपाल और जस्सी दोनों खिलाड़ी से नशा तस्कर बने फिर गैंगस्टर बन गए। गैंगस्टर जयपाल वर्ष 2003 से पहले शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हेमर थ्रो का अभ्यास करता था। वह पंजाब का हेमर थ्रो का अच्छा खिलाड़ी था और जालंधर में भी अभ्यास करता रहा है। जालंधर में उसकी दोस्ती शेरा से हुई और दोनों इकट्ठे रहने लगे। वहीं से वह बुरी संगत में पड़ गया और उसने 2003 में अपराध की दुनिया में कदम रखा।जानकारी के अनुसार जयपाल और शेरा दोनों इकट्ठे जिम जाते थे। यहां उसकी बुरे लोगों से दोस्ती हो गई। जब जयपाल के इंस्पेक्टर पिता को पता चला कि जयपाल बुरी संगत में पड़ गया है तो वे उसे अपने साथ लुधियाना ले आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : एएनआई
इसके बाद पिता फिल्लौर में छह माह की ट्रेनिंग में चले गए तो जयपाल को आजादी मिल गई। इसी समय लुधियाना में जमीनी झगड़े में जयपाल पर केस दर्ज हुआ। पिता ट्रेनिंग से लौटे तब तक जयपाल गैंगस्टर बन चुका था। पिता को इसकी जानकारी मिली तो पूरे परिवार को शर्मिंदगी सहनी पड़ी कि जयपाल ने किसी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
गैंगस्टर जयपाल और जस्सी की फाइल फोटो।
इसके बाद तो लुधियाना, चंडीगढ़ और बठिंडा जेल में जयपाल का आना-जाना हो गया। जयपाल और शेरा दोनों इकट्ठे अपराध को अंजाम देते थे। वर्ष 2012 में पुलिस ने शेरा को बठिंडा में मार गिराया तो जयपाल को गहरा सदमा लगा। जयपाल ने शेरा की मौत का बदला लेने की ठान ली। उसे शक था कि गैंगस्टर जसविंदर रॉकी ने पुलिस से शेरा की मुखबिरी की है।

4 of 5
इसी अपार्टमेंट में हुई मुठभेड़। - फोटो : एएनआई
जयपाल ने 30 अप्रैल 2016 को परवाणू के पास रॉकी की हत्या कर दी। उसके बाद जयपाल घर नहीं लौटा और पुलिस ने परिवार को तंग करना शुरू कर दिया। बताते हैं कि इस वारदात से पहले पिता एक बार जयपाल को जमानत पर छुड़ा लाए थे और वह घर रहने लगा था। लेकिन जयपाल के दोस्तों ने उसका साथ नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैंगस्टर जयपाल भुल्लर की फाइल फोटो।
जयपाल परिवार को यह कहकर घर से चला गया कि मुझे जीने दो और खुद भी जी लो। इसके बाद विक्की गौंडर से मिलकर उसने गैंग तैयार किया और लूटपाट व हत्या की वारदातों को अंजाम देने लगा। इस पर परिवार ने उसे बेदखल कर दिया आज जयपाल पर 50 से अधिक केस दर्ज हैं। पिता ने अपने दूसरे बेटे को पुलिस से बचाने के लिए विदेश भेज दिया है। जबकि पुलिस की दबिश से तंग आकर वे पिछले एक माह से घर से गायब हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें