पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद जसवंत सिंह हाथ में खून से सनी तलवार लेकर बाहर निकला। चिल्लाते हुए कहा कि मैंने पत्नी को मार दिया है, थाना कहां है। खुद थाने में खून से सनी तलवार लेकर पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।