फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में चलता था अय्याशी का अड्डा, व्हाट्सऐप पर बुक होती थीं लड़कियां, रेट हजारों में

Wed, 25 Jul 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरनी(पंचकूला)
विज्ञापन
1 of 7
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
गेस्ट हाउस को अय्याशी का अड्डा का अड्डा बना दिया। बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे गंदा काम करवाया जाता था।जब मामला खुला तो हकीकत जानकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन

2 of 7
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
लवली गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। व्हाट्सएप के जरिए युवतियों और महिलाओं के फोटोग्राफ ग्राहकों को भेजकर सौदा तय किया जाता था। यह खुलासा मुख्य आरोपी सन्नी ने किया है। पुलिस पूछताछ में सन्नी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए  सेक्स रैकेट चलाने की बात कही है। आरोपी ने कबूला है कि गेस्ट हाउस में पैसे लेकर ग्राहकों को महिलाएं और युवतियां उपलब्ध कराई जाती थीं। सन्नी ने रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में यह भी माना है कि गेस्ट हाउस में लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जाता था। साथ ही विजिटर्स के नाम पर जो ग्राहक भी आते थे, वह उनसे बिचौलिए की भूमिका में बात करता था।
विज्ञापन

3 of 7
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
सूत्रों की मानें तो गेस्ट हाउस में कई ऐसे रसूखदार लोग भी पहुंचते हैं, जिनका खुलासा न हो इस लिहाज से मामले में कार्रवाई में देरी हुई। आरोपियों ने गैंगरेप पीड़िता को भी 12 हजार रुपये की नौकरी देने के नाम पर बुलाया। इतना हीं नहीं, उसके पति ने बताया कि जब पत्नी से बात करवाने को कहने पर सन्नी का जवाब था कि यहां पहुंचने वालों के फोन, मेरी इजाजत के बगैर नहीं चल सकते हैं। उसने यह भी कहा कि मेरे आदेश के खिलाफ कोई नहीं जा सकता है। पीड़िता के पति ने जब कहा कि मेरी पत्नी को वापस घर भेज दो, तो सन्नी ने झूठ बोलकर उसे टरका दिया।

4 of 7
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
70 से अधिक लोगों को भेजे गए थे पीड़िता के फोटो
गैंगरेप की घटना जिस गेस्ट हाउस में हुई, उसके बाहर से बरामद सेक्स वर्धक दवाएं, व अन्य आपत्तिजनक चीजों की बरामदगी से साफ हो गया है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को बुलाया जाता था। व्हाट्सएप पर आरोपियों को पीड़िता के फोटोग्राफ भी भेजे गए थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे धंधे को सोशल साइट्स और मोबाइल के जरिए आपरेट किया जा रहा था। पीड़िता के फोटोग्राफ 70 से अधिक लोगों को भेजे गए, जबकि गैंगरेप मामले में 40 आरोपियों के शामिल होने का आरोप है। ऐसे में पुलिस कुछ आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी धाराएं जोड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट
गेस्ट हाउस में नशा भी परोसा जाता था
गेस्ट हाउस के बाहर बीड़ी, सिगरेट और शराब की बोतलें भी इधर-उधर बिखरी पड़ी दिखीं। ग्रामीणों का कहना है कि गेस्ट हाउस के बाहर ऐसी-ऐसी आपत्तिजनक चीजें पड़ी रहती हैं कि यहां से गुजरने में भी शर्म आती है। घटना के बाद स्कूली बच्चों ने भी आने-जाने का रास्ता बदल लिया है। गेस्ट हाउस के कमरों से कई नशीले पदार्थों की भी बरामदगी हुई है, जिसकी पड़ताल के बाद इस मामले में कई और खुलासा होने की उम्मीद है। इस गेस्ट हाउस में न केवल जिम्मफरोसी बल्कि युवाओं के नशे की लत को भी पूरा करने के लिए सभी इंतजाम किए जाते थे। गांव में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यहां हफ्ते के कुछ दिनों में अक्सर बहुत शोर होता था। पार्टी किस तरह की होती थी और क्यों शोर मचाया जाता था, इस बारे में किसी को खबर नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
तबादले - फोटो : amar ujala
महिला थाना एसएचओ व एसीपी पर गिरी गाज, तबादला
मोरनी गैंगरेप मामले में लापरवाही पर पुलिस कर्मियों के बाद अब अधिकारियों पर गाज गिरने लगी है। मंगलवार को महिला थाने की प्रभारी राजेश कुमारी और एसीपी ममता सौदा का तबादला कर दिया गया। सुनीता रावत को महिला थाना प्रभारी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसीपी ममता सौदा को हटाकर उनकी जगह नूपुर विश्नोई को महिला थाने के एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले में पहले ही मोरनी और रामगढ़ चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। उधर, मामले में पंचकूला पुलिस ने एक और आरोपी रायपुररानी निवासी धीरज को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गिरफ्तार
अब तक हो चुके हैं 10 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में सबसे पहले चंडीगढ़ ने दो आरोपी सन्नी और अवतार को गिरफ्तार किया। इसके बाद साहब सिंह और फिर छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस इस मामले से जुड़े आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाल रही है ताकि उनकी भूमिका सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। मंगलवार को एक और गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बता दें कि रायपुररानी-टिक्कर ताल रोड स्थित लवली गेस्ट हाउस में 22 वर्षीय महिला को नौकरी देने के नाम पर बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि चार दिन में उससे 40 लोगों ने गैंगरेप किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें