फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की वजह से बना ISI का आतंकी, घर के पास ही चुपके से करता था 'बम को टैस्ट'

Tue, 06 Jun 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 10
गर्लफ्रेंड की वजह से बना ISI का आतंकी
एक BTech का छात्र गर्लफ्रेंड की वजह से ISI का आतंकी बन गया। ट्रेनिंग लेने के बाद अपने घर में बम बनाने लगा और पास में ही टेस्ट करता था, देखिए
विज्ञापन

2 of 10
Rajatveer Singh
बम बनाने वाले पंजाब के पटियाला के रतजवीर सिंह की मौत के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल उस जगह की तस्वीरें अब सामने आई हैं जहां रजतवीर अपने द्वारा बनाए गए बमों को टैस्ट करता था। यह जगह है पटियाला में पड़ता गांव डेरा फिलोली।
विज्ञापन

3 of 10
Rajatveer Singh
यहां बमों को टैस्ट करने दौरान पड़े निशान दीवारों पर साफ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा इस जगह पर बमों के टुकड़े और सामान बिखरा पड़ा मिला। इलाका वासियों का कहना है कि पिछले 2 महीनों' से उन्हें बमों के धमाकों की आवाजें सुनाई देती थीं लेकिन पिछले 10 दिनों' से इन आवाजों में काफी बढ़ौतरी हो गई थी।

4 of 10
Rajatveer Singh
पता चला है कि रजतवीर सिंह पटाखों से बारूद लेकर बम बनाता था। वह अपने पिता के नाम लिए तीन और खुद के नाम पर ली गई दो लाइसेंसी रिवाल्वर और बंदूकों से भी बारूद लेता था और इसे भी बम बनाने में इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

5 of 10
bomb
जानकारी के मुताबिक, रजतवीर सिंह सनकी स्वभाव का था और कहीं आता-जाता नहीं था। न कोई उसका दोस्त था। बस चौबीस घंटे अपने कमरे में बंद रहता था। आजकल के नौजवानों की तरह वह घूमना फिरना पसंद नहीं करता था।
विज्ञापन

6 of 10
bomb
एसएसपी डॉ. एस भूपति ने बताया कि रजतवीर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर जरनैल सिंह भिंडरावाला और अजहर मसूद की फोटो डालकर उसे लाइक किया था। वहीं अपने घर में भी भिंडरावाला और निर्मल बाबा की फोटो लगा रखी थी।
विज्ञापन

7 of 10
bomb
एसएसपी ने कहा कि रजतवीर किस आतंकी संगठन के संपर्क में था, इसके बारे में जानन की कोशिश की जा रही है। रजतवीर के पिता हरप्रीत सिंह ने माना है कि वह भी बेटे के साथ अकसर शाम को पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक खाली पड़ी जगह पर बम टेस्टिंग के लिए जाता था।

8 of 10
bomb
हरप्रीत सिंह ने बताया कि बम बनाने के लिए सामान खरीदने के लिए रजतवीर अपने मां-बाप से पैसे लेता था। एसएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान भी रजतवीर के घर से बरामद तार, टाइमर, पोटाशियम परमेगनेट, सल्फर, इथानोल, यूरिया, सिरिंजों और तार से बने प्रेशर उपकरणों की बैलिस्टिक और फोरेंसिक माहिरों की ओर से जांच की जा रही है। साथ ही उसके घर से बरामद पेन ड्राइव और 12 के करीब पुराने मोबाइल फोन की भी साइबर सेल जांच कर रहा है। इन सभी जांच रिपोर्टों के आधार पर ही पुलिस मामले की तह तक पहुंच पाएगी।

9 of 10
bomb
लड़की के परिवार वालों ने की थी पिटार्इ
जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा रजतदीप सिंह चंडीगढ़ की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। रजतदीप हर रोज लड़की का पीछा करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने परिवार को बताया। लड़की के परिवार वालों ने रतजवीर की जमकर पिटार्इ की लेकिन उसने हार न मानते हुए व बदला लेने के लिए बम बनाने शुरू कर दी।
विज्ञापन

10 of 10
bomb
यहां तक कि बम का ट्रायल लेने के लिए उसने खाली मैदान में कई बार धमाका भी किया। आसपास के लोगों ने इस बारे पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने रंगे हाथों युवक को काबू किया। पुलिस को देख उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। थोड़ी देर बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें