ड्यूटी-आवर में शराब पीने वाले इस कांस्टेबल को क्या अपने उच्च अधिकारियों का जरा भी डर नहीं? क्या राज्य के वर्दीधारी जवानों को अपनी ‘मर्यादा’ का तनिक भी ख्याल नहीं? क्या वर्दीधारी खुद ‘खाकी’ की इज्जत करना भूल गए हैं?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Panipat Police
हरियाणा के पानीपत के समालखा में दो कांस्टेबल ने ढाबे में खाना खाने के बाद बिल के पैसे मांगने पर वर्दी का रौब दिखाकर गुंड़ागर्दी दिखाई। दोनों पुलिस वाले नशे में धुत्त थे। वहीं मौजूद लोगों ने इनका वीडियो बनाया।
विज्ञापन
3 of 7
Panipat Police
दरअसल, मॉडल टाउन निवासी मनीष का समालखा से करहंस के बीच जीटी रोड पर ढाबा है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस पीसीआर में दो पुलिसकर्मी आए। दोनों ने खाना खाया और पैसे देने से मना करते हुए खाना खा रहे अन्य लोगों के सामने ही गालियां देनी शुरू कर दी।उनके सामने हाथ जोड़े और कहा कि आप रुपए मत दो, लेकिन शांत हो जाए। लेकिन दोनों नहीं माने।
4 of 7
Panipat Police
एक पुलिसकर्मी पुलिस गाड़ी से बंदूक उठा लाया और धमकी देने लगा। ढाबे पर खाना खाने आए लोगों ने भी शांत करवाने की कोशिश की। मामले की शिकायत डीएसपी नरेश अहलावत और एसएचओ नवीन संधू को दी है।
विज्ञापन
5 of 7
Panipat Police
ढाबा मालिक ने आरोप लगाया कि दोनों पुलिस वाले नशे में धुत थे। खाने के पैसे मांगे तो गालियां दी और गाड़ी से बंदूक लाकर धमकाने लगा। दोनों ढाबे के बाहर जीटी रोड पर खड़े हो गए और वहां आने वाली किसी गाड़ी को रुकने नहीं दिया। इसी बीच दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने गाड़ी रोक ली और दोनों को फटकार लगाई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
Panipat Police
रात मेंं फ्री का खाना खाकर खाकी को रौब दिखाने वाले पुलिसकर्मी राजीनामा को लेकर अब सिफारिश ढूंढने में जुट गए हैं। थाना प्रभारी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने हवलदार चंद्र प्रकाश व सिपाही राजेश को सस्पेंड कर दिया है। दोनों उनके ऊपर आरोप है कि ढाबा पर खाना खाने के बाद उत्पात मचाया।
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी पानीपत ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पद से निलंबित हैड कांस्टेबल चांद व कांस्टेबल राजेश की कार्यप्रणाली की जांच के आदेश डीएसपी सिटी आत्माराम को दिए हैं। वहीं, दोनों पुलिस कर्मचारियों का हैडक्वार्टर पानीपत पुलिस लाइन तय किया गया है।