फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज पार्लर में चल रही थी अय्याशी, 4 लड़कों के साथ पकड़ी 13 लड़कियां

Sun, 20 Aug 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
Panipat Sex Racket
मसाज पार्लर में मसाज के नाम पर अय्याशी होती थी। छापा पड़ा तो 13 लड़कियों संग 4 लड़के पकड़े गए, 2 नाबालिग भी।
विज्ञापन

2 of 13
Panipat Sex Racket
मामला हरियाणा के पानीपत की है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने थाना चांदनी बाग पुलिस स्टेशन से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मॉल की बेसमेंट में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 
विज्ञापन

3 of 13
Panipat Sex Racket
सीजेएम ने चार मसाज पार्लरों से 13 युवतियों व चार युवकों को बरामद किया है। इनमें एक 18 साल से कम उम्र की है। जबकि कुछ भागने में कामयाब हो गए। सीजेएम ने मौके से गर्भ रोकने का आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। यहां से करीब 8800 रुपये बरामद किए। 

4 of 13
Panipat Sex Racket
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार सायं सेक्टर-25 स्थित एक मॉल के बेसमेंट में चल रहे मसाज पार्लरों पर छापेमारी की। यहां पर पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाने का मामला पकड़ा। इसी वक्त कुछ युवतियां भाग निकली, जबकि 13 युवतियों व चार युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। सीजेएम ने रेड के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

5 of 13
Panipat Sex Racket
एसएचओ थाना चांदनी बाग संदीप कुमार सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने मसाज पार्लर में जाते ही सीजेएम द्वारा पकड़ी गई युवतियों को छोड़ने को कहा साथ ही उनका किसी तरह का हाथ न होने की बात भी कही। एसएचओ ने कहा कि वे केवल लड़कों के साथ बरामद लड़कियों पर ही कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
Panipat Sex Racket
एसएचओ की बात सुनकर सीजेएम लाल हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने इनको मौके से पकड़ा है और पॉर्लर से सैक्स रैकेट पकड़ने संबंधित आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। थाना पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो वे इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाएंगे। सीजेएम के कड़ा रुख अपनाने पर एसएचओ कुछ नरम हुए। इसी बीच सीजेएम मीडिया से रूबरू हो गए और पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया। एसएचओ फिर मीडिया कर्मियों को कार्रवाई के नाम पर पार्लरों से बाहर जाने की कहने लगे। 
विज्ञापन

7 of 13
Panipat Sex Racket
सीजेएम को मिली थी शिकायत, डिकोय बनाकर पकड़ा
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सायं एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर के नाम पर सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना देने वाले ने बताया कि सैक्स रैकेट पुलिस की शह पर चल रहा है। सूचना के आधार पर थाना पुलिस पर विश्वास नहीं था। इन्हीं सबके चलते अपनी अलग से टीम गठित की। सीजेएम ने पहले एक डिकोय ग्राहक को मसाज पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा। 

8 of 13
Panipat Sex Racket
पार्लर में ग्राहक से एंट्री फीस एक हजार रुपये ली गई। जिसके बाद उसे कुछ इंतजार करने की बात कही। करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद डिकॉय को मसाज के लिए अंदर बुलाया और मसाज के अलावा जिस्म फरोशी के लिए अतिरिक्त एक हजार रुपये की बात कही। डिकॉय ग्राहक ने एक हजार रुपये और दिए और उसने मोबाइल से मैसेज भेजकर रेड मारने को इशारा किया। 

9 of 13
Panipat Sex Racket
जिसके बाद टीम ने मॉल में स्थित चार मसाज पार्लरों पर छापा मारा और अनैतिक कार्य में लगी 13 युवतियां व चार युवकों को काबू किया। मसाज पार्लर के नाम पर चलाए जा रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद सीजेएम मोहित अग्रवाल ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार टीम समेत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।

10 of 13
Panipat Sex Racket
चार घंटे तक चली कार्रवाई            
सीजेएम टीम के साथ शनिवार देर सायं करीब पांच बजे मॉल में पहुंचे और करीब एक घंटे तक अंदर भेजे गए डिकॉय ग्राहक के इशारे का इंतजार करते रहे। इशारा मिलने के बाद मसाज पार्लर पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई देर सायं करीब नौ बजे पूरी हुई। चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।             

11 of 13
Panipat Sex Racket
आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी : सीजेएम             
सीजेएम मोहित अग्रवाल ने कहा कि हमें गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चलाए जा रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। हमने अपना काम कर पुलिस को सूचित कर दिया था। आगे की कार्रवाई थाना चांदनी बाग पुलिस को करनी है। एसएचओ चांदनी बाग ने आते ही कार्रवाई में आनाकानी की थी। 

12 of 13
Panipat Sex Racket
मुझे पहले से ही थाना पुलिस की कार्रवाई पर शक था। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की शह पर अनैतिक कार्य करने के सबूत भी मिल गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सैक्स रैकेट को पकड़कर अपना काम पूरा किया है। थाना पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। इस मामले में आगामी कार्रवाई पुलिस की है। पुलिस इसमें कार्रवाई नहीं करती है तो वे हाईकोर्ट के सामने पूरे मामले को रखेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
Panipat Sex Racket
सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट को पकड़ा है। जिसमें 13 युवतियां व चार युवक शामिल हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।             
-संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें