फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पेड़ को तोड़कर खेतों में पलटी बोलेरो, उड़ गए चिथड़े, बिखरी लाशें

Sun, 20 Aug 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
1 of 7
Kapurthala Accident
रफ्तार का कहर कैसा होता है, यहां देखने को मिला। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पेड़ को तोड़ती हुई खेत में पहुंच गई। तस्वीरें

2 of 7
Kapurthala Accident
घटना पंजाब के कपूरथला की है, जहां गांव परवेज नगर के पास सुबह सवा पांच बजे तेज रफ्तार बोलेरो-एक्टिवा की टक्कर में दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई और बोलेरो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

3 of 7
Kapurthala Accident
पुलिस के अनुसार श्री गोइंदवाल स्थित थर्मल प्लांट का ड्राइवर गुरविंदर सिंह निवासी गांव ढोट वैरोंवाल जिला तरनतारन बोलेरो पर सिक्योरिटी गार्ड  40 वर्षीय रनमीत सिंह निवासी गांव बिहारीपुर जिला तरनतारन के साथ शुक्रवार को लुधियाना सामान लेने गए थे। 

4 of 7
Kapurthala Accident
शनिवार की सुबह सवा पांच बजे वह लुधियाना से लौटते हुए कपूरथला के गांव परवेज नगर के यू प्वाइंट के पास पहुंचे थे। दूसरी ओर से गांव उच्चा बेट निवासी 55 वर्षीय रजवंत सिंह अपनी दसवीं कक्षा की 16 वर्षीय पोती कलरीत कौर को एक्टिवा से कपूरथला में ट्यूशन पढ़ने के लिए छोड़ने जा रहे थे। 

5 of 7
Kapurthala Accident
बोलेरो ने यू-प्वाइंट के पास एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे लगे टाहली के पेड़ को तोड़ते हुए 100 मीटर दूरी पर लगे बिजली के खंभे से टकराकर खेतों में पलट गई। हादसे में रजवंत सिंह व रनमीत सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 7
Kapurthala Accident
हादसे की सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल कलरीत कौर सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने कलरीत कौर मृत घोषित कर दिया। हादसा शनिवार की सुबह पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

7 of 7
Kapurthala Accident
राहगीर गंभीर जख्मी बोलेरो चालक गुरविंदर सिंह को जालंधर ले गए। थाना फत्तूढींगा के एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे हैं। 
Next
AU ऐप में पढ़ें