फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर बुलाकर युवक के साथ किया ऐसा, निशान देख कांप जाएगी आपकी आत्मा

Thu, 06 Apr 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
ऑनर किलिंग
 पहले झूठ बोल कर बेटी के आशिक को घर बुलाया और फिर झूठी शान को लेकर कुछ ऐसा कर दिया गया, जिसे देख आपकी आत्मा तक कांप जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ऑनर किलिंग
नफरत और मर्यादा के नाम पर झूठ का मुखौटा एक बार फिर से दो ज़िन्दगियों के प्यार पर भारी पड़ गया। झूठी इज्जत की खातिर  घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव आरोपियों के घर से बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
ऑनर किलिंग
एक बार फिर से हरियाणा के गोहाना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, घटना  गांव बुटाना की है। गांव बुटाना निवासी अमित का शव बुधवार सुबह गांव के कर्मबीर के घर से बरामद हुआ है। अमित के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे।

4 of 7
ऑनर किलिंग
अमित के पिता रंजीत ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 8.00 बजे गांव का ही कर्मबीर और उसका बेटा भोलू घर से बुलाकर अमित को ले गए थे। कर्मबीर ने कहा था कि उसकी पत्नी अमित से कुछ बात करना चाहती है। वह उनके साथ चला गया और देर रात तक नहीं लौटा। 
विज्ञापन

5 of 7
ऑनर किलिंग
जब उसने कर्मबीर के घर जाकर अमित का पता किया तो उन्होंने कहा कि वह तो उसी समय वापस चला गया था। रातभर बेटे की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार तड़के वह गांव के कुछ लोगों के साथ कर्मबीर के घर गया तो अमित का शव उनके घर में पड़ा था। उसकी बॉडी पर चोट के गहरे निशान थे। 
विज्ञापन

6 of 7
ऑनर किलिंग
रंजीत ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को कर्मबीर ने अपने परिजनों के साथ पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि रंजीत के बयान पर कर्मबीर, उसकी पत्नी, बेटे भोलू व दो बेटियों के साथ ही एक अन्य नरेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑनर किलिंग

रंजीत ने बताया कि उसके बेटे अमित की कर्मबीर की बेटी के साथ बोलचाल थी। इस कारण ही उसके बेटे को घर से बुलाकर मौत के घाट उतारा गया है। उसने मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें