जेल के अंदर होली से पहले हुए कार्यक्रम के दौरान डांस और डांसरों पर पैसे उड़ाने के मामले में अब कुछ नई तस्वीरें भी सामने आई हैं। देखिए
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : File Photo
इन तस्वीरों में साफ हो गया है कि अब तक हुई जांच में भारी खामियां रही हैं। हालांकि प्रशासन अब इन खामियों को दूर करने की बात कर रहा है। वहीं जेल सूत्रों से मिली जानकारी और तस्वीरों से साफ हुआ है कि डांसरों पर बरसाए गए नोट नकली नहीं, असली थे। इससे पूरी जांच प्रक्रिया पर ही सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि चार दिन पहले जींद जिला जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें जेल के हेड वार्डर डांसरों के साथ डांस करते दिखे थे, वहीं बंदी और कैदी डांसरों पर पैसे उड़ा रहे थे। मामला मीडिया में आने के बाद जेल विभाग के आईजी जगजीत सिंह और डीसी विनय सिंह ने जांच की।
4 of 7
जींद
- फोटो : SELF
हालांकि आईजी जगजीत सिंह सोमवार को ही रिपोर्ट सरकार को सौंप चुके हैं और डीसी विनय सिंह ने भी अपनी रिपोर्ट गृहसचिव को भेज दी है। इसके बाद नए तथ्य सामने आने से अब तक की पूरी जांच पर ही सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
नई तस्वीर बता रही कुछ और
अब जो नई तस्वीर आई है, उसमें जेल के अधीक्षक आत्माराम बिश्नोई और जेल उपाधीक्षक संजीव दोनों कार्यक्रम के दौरान मौजूद हैं। हैरानी की बात है आईजी और डीसी द्वारा की गई जांच में जेल उपाधीक्षक संजीव को जांच में शामिल ही नहीं किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान उपाधीक्षक सेवा सिंह यहां मौजूद नहीं रहे, लेकिन उनके खिलाफ जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ करके रिपोर्ट तैयार करके गृह सचिव को भेजी गई है। जबकि तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहे जेल उपाधीक्षक संजीव को बुधवार को जांच में शामिल ही नहीं किया गया।
प्राथमिक जांच रिपोर्ट सरकार को भेजी दी गई है। इस प्रकार के कुछ फोटो मेरे पास भी आए हैं। इसके आधार पर अन्य लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। हर पहलू की जांच होगी। यह सही है कि छोटे से लेकर बड़े स्तर पर खामी रही है। -विनय सिंह, डीसी जींद।