फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को गंध आने पर खुला राज, घास के नीचे मिली महिला की लाश 

Sun, 01 Jan 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 5
हत्या
शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति के मार्निंग वॉक पर जाते समय उसके कुत्ते को गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ। मामले में सामने आए तथ्य हैरान करने वाले हैं। सनौली रोड विद्यानंद कॉलोनी में रहने वाली यूपी के बरेली निवासी एक महिला की हत्या कर शव हुडा सेक्टर-11-12 स्थित नवांकोट गुरुद्वारा के पास घास के नीचे दबा दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
हत्या
शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति के मार्निंग वॉक पर जाते समय उसके कुत्ते को गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ। मृतका की बहन ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर-11-12 निवासी एक व्यक्ति सुबह अपने कुत्ते के साथ मॉर्निंग वाक पर निकला था। नवांकोट गुरुद्वारे के पास कुत्ते ने गंध आने पर घास को अपने पंजों से हटा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
हत्या
घास के नीचे शव देखकर उस व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी देसराज एफएसएल की टीम के  साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को बुलवाकर मृतका के बारे में पता किया। इस दौरान शव की शिनाख्त रेखा (27) निवासी विद्यानंद कालोनी के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। 

4 of 5
हत्या
महिला की बहन सोनिया ने बताया कि वे मूल रूप से बरेली यूपी के रहने वाले हैं। रेखा की शादी कई साल पहले गांव कारकोली पानीपत निवासी बिजेंद्र के साथ हुई थी। बिजेंद्र उर्फ मिंटू ट्रक ड्राइवर है। उनके दो बच्चे हैं। उन दोनों के बीच करीब छह माह पहले किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया है और रेखा उनके पास आकर रहने लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्या
उसने आरोप लगाया कि बिजेंद्र ने रेखा को वीरवार शाम फोन कर बुलाया था। उसके बाद रेखा घर वापस नहीं गई। उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोप लगाया कि बिजेंद्र ने ही उसकी हत्या की है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि महिला की गर्दन पर निशान मिले हैं। परिजनों के बयान पर उसके पति बिजेंद्र उर्फ मिंटू पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें