फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के 'बलात्कारी' को मिली सजा, अब जेल में रहेगा, देखिए पूरा मामला

Sun, 01 Jan 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
जुल्फिकार खान
मासूम बच्चों के 'बलात्कारी' जुल्फीकार को आखिरकार उसके कुकर्मों की सजा मिल ही गई। अब वह जेल में रहेगा और आप देखिए पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 9
जुल्फिकार खान - फोटो : अमर उजाला
बच्चों से कुकर्म मामले में आरोपी थिएटर कलाकार और एनजीओ ‘थियेटर एज’ के डायरेक्टर जुल्फिकार खान को जिला अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई। जुल्फिकार खान को जिला अदालत ने वीरवार को दोषी करार दिया था। उसके खिलाफ चल रहे पांच अलग-अलग मामलों में अदालत ने उसे दो केस में बरी कर दिया था, वहीं तीन केस में दोषी करार दिया। जिनमें अदालत ने आज सुजा सुनाई।
विज्ञापन

3 of 9
जुल्फिकार खान - फोटो : अमर उजाला
जुल्फिकार खान के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने नाबालिग बच्चों से कुकर्म, शारीरिक छेड़छाड़, धमकाने, युवाओं को अश्लील साहित्य दिखाने समेत पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। वह पिछले साल जुलाई से जेल में है। जिला अदालत के आदेश पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर को पांचों पीड़ितों के मामले में पांच अलग-अलग चालान कोर्ट में दायर किए थे।

4 of 9
जुल्फिकार खान - फोटो : अमर उजाला
मामले में पांचों पीड़ितों में से दो कोर्ट में मुकर गए थे, जबकि तीन अन्य अपने बयान पर डटे रहे। जुल्फिकार खान की गिरफ्तारी के बाद उस पर अपने हक में गवाही देने के लिए शिकायतकर्ताओं को धमकाने का भी आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में भी केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक उसके ही एनजीओ में काम करने वाली गीता और दूसरा एनजीओ में पढ़ने वाला छात्र नीरज था।
विज्ञापन

5 of 9
जुल्फिकार खान - फोटो : file photo
दोनों के खिलाफ जुल्फिकार खान के भतीजे अख्तेदार खान के कहने पर धारा 341, 452, 506 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। यह केस पीड़ितों के आईजी को शिकायत करने के बाद उनके आदेश पर थाना पुलिस ने दर्ज किया था। पिछले साल जुलाई में चाइल्ड राइट कमीशन की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने थियेटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

6 of 9
जुल्फिकार खान
2002 से कर रहा था बच्चों का शोषण: कमीशन को दी गई शिकायत में कहा गया था कि जुल्फिकार 2002 से उनसे गलत हरकतें कर रहा था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित बच्चों के परिजनों ने हेल्पलाइन पर शिकायत दी। इसके बाद चाइल्ड राइट कमीशन के पास और भी बच्चों की शिकायतें आईं। शिकायत के अनुसार, जुल्फिकार उनसे कई वर्षों से कुकर्म कर रहा था और उस वक्त वे नाबालिग भी थे।
विज्ञापन

7 of 9
जुल्फिकार खान
इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि जुल्फिकार बच्चों को पढ़ाई के बहाने बुलाता था। फिर वह उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर देता था और हवस बुझाता था। वह उन्हें ब्रांडेड कपड़ों और महंगे जूते देता था। साथ ही बच्चों को धमकाता भी था कि घटना की जानकारी किसी को न हो।

 

8 of 9
जुल्फिकार को मिलेगी सजा
पुलिस ने जांच के दौरान हुए खुलासों से संबंधित कई सबूत कोर्ट में पेश किए हैं। पुलिस ने 360 पेज के चालान में पांच पीड़ित बच्चों को शिकायतकर्ता बनाया है। साथ ही उनके बयान, मेडिकल रिपोर्ट, कोर्ट में दिए गए उनके बयान, उनकी उम्र, जुल्फिकार के अश्लील कृत्यों की कुछ तस्वीरें और घर से मिली पोर्न सीडी और अन्य सामान बतौर सबूत पेश किया है। साथ ही केस में 34 गवाह बनाए गए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
जुल्फिकार खान
इनमें जांचकर्ता पुलिसकर्मियों के अलावा पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल करने वाले डॉक्टर, बच्चों के अदालत में हुए मजिस्ट्रेट बयान समेत केस से जुड़े अन्य गवाह शामिल हैं। जुल्फिकार 22 वर्ष से शहर में थियेटर एज नाम से एनजीओ चला रहा था। वह ट्राइसिटी के लोगों से रद्दी और अन्य सामान एकत्र करता था। इनसे मिलने वाले पैसे वह गरीबों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च करता था। हालांकि इसका इस्तेमाल उसने अपने निजी कामों के लिए भी किया और इन पैसों से ही उसने शहर में कई जगह प्रॉपर्टी भी खरीदी। रद्दी की कमाई से उसने करोड़ों की प्रॉपर्टी बना डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें