अगर आप भी ओएलएक्स पर सामान की खरीद-फरोख्त करत हैं तो सावधान हो जाएं। वरना इस बिजनेसमैन की तरह पछताएंगे, क्योंकि इसने ढाई लाख रुपये गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ओएलएक्स पर ठगी
दरअसल, ट्राइसिटी में शातिरों का गिरोह सक्रिय है, जो नए-नए तरीकों से ठगी करता है। कभी अपराधी खुद को आर्मी का अफसर बताकर ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देते हैं तो कभी वेडिंग फोटो शूट आदि का। अब एक व्यापारी से बोलेरो बेचने का झांसा देकर 2.83 लाख रुपये ऐंठ लिए जबकि शादी में खाना बुक कराने के नाम पर दूसरे व्यक्ति से चार हजार रुपये हड़प लिए। साइबर सेल जांच में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 6
Online shopping
चंडीगढ़ सेक्टर-26 निवासी मनके खान ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। ओएलएक्स पर उन्होंने एक चंडीगढ़ नंबर की बोलेरो गाड़ी देखी, जिसकी कीमत चार लाख रुपये थी। गाड़ी पसंद आने पर उसके मालिक को फोन किया। फोन पर बात करने वाले ने खुद को आर्मी अफसर बताया। उसने कहा कि गाड़ी सरकारी है। सौदा 3 लाख 80 हजार रुपये में तय हुआ। जब बोलेरो दिखाने की बात की गई तो उसने कहा कि मोहाली के एयरपोर्ट के पास खड़ी है।
4 of 6
online booking
- फोटो : facebook
मनके खान ने बताया कि फोन पर खुद को आर्मी अफसर बताने वाले ने जल्द ही गाड़ी दे देने की बात कही थी। यह कहकर उसने झांसे में ले लिया। शातिर ने उससे कहा कि वह पेमेंट पेटीएम के जरिए ही लेगा। इसके बाद उसने पेटीएम खाते में 2.83 लाख रुपये जमा करा लिए। इतने रुपये देने के बाद वह बाकी के रुपये की मांग करने लगा। जब उससे कहा गया कि बाकी के पैसे वह कैश ही देगा तो उसने फोन काट स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
online shopping
आरसी देख घर पहुंचा
ओएलएक्स पर गाड़ी के साथ साथ उसकी आरसी भी अपलोड की गई थी। आरसी में सेक्टर-42 स्थित एक घर का पता था। वहां पहुंचने पर पता चला कि गाड़ी को उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया शोरूम में बनवाने भेजा है। जब वहां पहुंचा तो पता लगा कि ऐसी कोई गाड़ी उनके पास रिपेयरिंग के नहीं आई है। परेशान पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी है। इसके अलावा भी कई ऐसे मामले देखने में आए, जहां ओएलएक्स पर ही ठगी की गई।
ऐसे रहें सतर्क
किसी अंजान को ओटीपी न शेयर करें, ऐसा जरूरी नहीं कि पेटीएम में आप पैसे रख सकें। पेटीएम अकाउंट में पैसे नहीं होने पर भी आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। अपने पेटीएम का पासवर्ड किसी को न बताएं। ठगे जाने के बाद सूचना पुलिस को दें।