4 महीने पहले बड़े अरमानों के साथ जिस लाड़ली की शादी की थी और जिसके हाथों से चूड़ा नहीं उतरा था, वह फंदे से लटकी मिली तो मां-बाप पथरा गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। भगतपुरा में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को दी गई तो सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में हुई थी दोनों की शादीः मृतका के भाई रोहित ने बताया कि वे राजस्थान के अलवर स्थित एनईबी कालोनी में रहते हैं। चार महीने पहले उनकी बहन अर्चना की शादी भगतपुरा निवासी हर्ष के साथ अप्रैल में हुई थी। हर्ष प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। शुक्रवार दोपहर को खबर मिली कि अर्चना ने सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला।
4 of 6
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
अर्चना को पैसों के लिए प्रताड़ित करते थेः रोहित ने बताया कि महज 4 माह के दौरान ही आरोपी कई बार उसकी बहन से दहेज की मांग के लिए मारपीट कर चुके थे। उसकी बहन ने कई बार आरोपियों की प्रताड़ना के बारे में उसे बताया। उस दिन भी सवेरे अर्चना से बात हुई थी कि ससुराल वाले तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। अर्चना कई बार उन्हें इंकार कर चुकी थी, लेकिन वे उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
5 of 6
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पति और ससुर हुए गिरफ्तारः मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों पर सबूत खुर्द-बुर्द करने का भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार लड़के वालों ने शव को खुद ही फंदे से उतार दिया था। जिस पर उनके खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ का भी आरोप है।
सोनीपत में घर में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलायाः डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ससुरालियों पर दहेज हत्या के आरोप हैं। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्दी ही सारा मामला सुलझा लिया जाएगा।